सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ मानसिक तनाव परेशान कर सकता है, जिसके कारण आप अपना रास्ता भटक सकते हैं, लेकिन माता-पिता के सहयोग व आशीर्वाद से दोपहर के समय इसमें राहत मिलती दिख रही है। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट चल रहा है, तो उसमें आज सुधार होगा। यदि ससुराल पक्ष से आज कोई धन की मदद मांगता है, तो सोच समझ कर दें, क्योंकि इससे रिश्तों में दरार आ सकती है।