धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आज आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। सुबह से ही अतिथियों का आना जाना रहेगा, जिसमें धन लाभ होगा। जीवन साथी के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है। यदि किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,तो बिल्कुल न लें क्योकि उसे उतार पाना मुश्किल होगा, जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उनको करने के लिए दिन उत्तम है, इसलिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।