फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 18 February 2021: गुरुवार को पलटेगी चार राशियों की किस्मत, कार्य-व्यापार में होगी खूब तरक्की

Thu, 18 Feb 2021 09:06 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन गुरुवार और माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। चंद्र देव मेष राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बिजनेस के लिए कोई यात्रा करनी पड़े, तो जरूर करें क्योंकि यह लाभदायक रहेगी। आज का दिन पारिवारिक रिश्तो में ताजगी के लिए होगा और जीवन साथी से भी सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में सकारात्मक परिणामों से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपकी आय भी आज बढती  दिख रही है। आज अतिथि आगमन पर अच्छा खर्च हो सकता है और आपकी योजनाओं की पूर्ति भी अवश्य होगी। यदि आप किसी वसूली पर जा रहे हैं, तो आज वहां जाना सार्थक होगा, लेकिन आज किसी से कोई भी वादा ना करें।

विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपनी पारिवारिक जीवन में घर गृहस्ती के उपयोग के लिए कोई वस्तु खरीद सकते हैं और अपने दांपत्य जीवन में भी सरसता रास्ता बनाए रखेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके कंधों पर अतिरिक्त कार्य का भार आ सकता है और कोई नया काम आप को सौंपा जा सकता है, जिसे आपको पूरी जिम्मेदारी से करना होगा, लेकिन किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा थोड़ी सी भी अनबन आपको कानूनी पक्ष तक ले जा सकती हैं। हालांकि आज आपको अपनी कार्यकुशलता दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा और आप अपने शत्रु पर भी विजय प्राप्त करेंगे। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ गेट टुगेदर कर सकते हैं।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप राजनीतिक गतिविधियों में और कुछ रुकावट महसूस करेंगे, जिससे आपका मन दुखी भी होगा। भाई बहनों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। आप व्यस्तता के चलते भी अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल ही लेंगे, जिससे आप अपने जीवन में नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जो व्यापारी हैं, उनके लिए समय अच्छा है क्योकि वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। शाम के समय किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको कुछ उत्तरदायित्व वाला काम भी मिलने वाला है। विद्यार्थियों के लिए मन चाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
यदि आप अपने व्यापार में किसी विदेशी संस्था से साझेदारी करना चाहते हैं, तो इसमें आपको भरपूर लाभ होगा और आपके भविष्य की नींव मजबूत होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम होगी। निवेश के लिए समय लाभदायक है। समय का आपको भरपूर साथ मिलेगा। चलते-चलते अचानक से आज कोई प्रयोजन मिल सकते हैं, जिसकी तत्काल मदद भी आपको करनी होगी। आपके व्यापार में जीवन साथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी, जिसका आपको लाभ प्राप्त होगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ खेलने में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अधिक मेहनत का होगा। मेहनत अधिक करने से अच्छी सफलता प्राप्त होगी। साथ ही पारिवारिक सदस्यों से अशुभ सूचना मिलने से खर्चों में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने से समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। आज आपको अपने कार्य के क्षेत्र में भी कड़ी नजर रखनी होगी। आपको पता होना चाहिए कि आपके आसपास क्या हो रहा है। आज नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर मिलेंगे, लेकिन अपनी वाणी पर दिनभर नियंत्रण रखें अन्यथा आपको अपनी लव लाइफ में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। पुराने कर्ज और रोगों से आज मुक्ति मिलेगी। सामाजिक कार्य से संबंधित यात्रा का प्रबल योग बन रहा है। आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपको मान प्रतिष्ठा मिलेगी। रिश्तेदारों से संबंधों में भी आज सुधार आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज उत्तम बनती हुई दिख रही है। कार्यक्षेत्र में उत्तरदायित्व बढ़ने से मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन घबराए नहीं सब कुछ आपके लिए लाभदायक रहेगा। बहुत समय बाद पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न होगा। आज शाम का समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने से होने का अवसर प्राप्त होगा।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपके पिताजी का सहयोग आपको विषम परिस्थितियों में लड़ने से बचाएगा, जिससे आपको अपने ऊपर गर्व महसूस होगा। राजकीय पक्ष से नई योजना का कार्य करने से लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार के धन के लेनदेन से आज बचना होगा। व्यापार में आज आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा, जिससे व्यवस्था के प्रयास फलीभूत होंगे। छात्र अपने भविष्य को मजबूत बनाने के लिए आज कोई मजबूत निर्णय ले सकते हैं, जिससे उनके भविष्य में सुधार होगा। आज शाम का समय किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आप की लव लाइफ में मधुरता लेकर आएगा, जिससे आपका जीवनसाथी आपके और समीप आ जाएगा और मित्रों के साथ भी आज मधुर समय व्यतीत होगा। आज शाम का समय आप देव दर्शन और भक्ति भाव में व्यतीत करेंगे। दूसरों की सहायता करने पर आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से सभी को अपने साथ कर लेंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा और भविष्य की नई योजनाओं को पूरा करने का भी अवसर मिलेगा। किसी अतिथि के आगमन से आज परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी साथ ही खर्च भी अधिक होगा।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, नौकरी या नया कारोबार करना चाहते हैं, तो उसमें आपके आसपास के लोग आपकी मदद कर सकते हैं। सहयोगियों के साथ मिलकर सभी चुनौतियों से आज आप निपट लेंगे। खरीद-फरोख्त से जुड़े व्यापारियों को लाभ होगा और उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। धैर्य और मृदु व्यवहार से पारिवारिक अशांति को हल करने में आज आप कामयाब रहेंगे। प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण आपको कुछ परेशानी हो सकती हैं। आपके कार्य के क्षेत्र में आज आपको अपने ऊपर लगे झूठे आरोपों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपके दांपत्य जीवन में मधुरता नी रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदाई रहेगा।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज आप को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। किसी भी तरह की टेंशन से मुक्त रहना होगा। व्यापारी वर्ग को आज किसी से अचानक धन लाभ होने की पूरी उम्मीद है। भाई बहनों के सहयोग से आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे और पत्नियां व संतान का अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण टेंशन हो सकती है। दोस्तों की किसी स्पेशल स्कीम का भी आज आप हिस्सा बन सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से लाभ की स्थिति बनती दिख रही है, लेकिन आज लेन-देन में सावधानी बरतें क्योंकि इसके लिए दिन बिल्कुल अनुकूल नहीं है। आपको रचनात्मक बदलाव करने का भी आज अवसर प्राप्त होगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
राजनीति से जुड़े जातकों को आज समाज में कार्य करने से सफलता मिलेगी। आप निवेश करना चाहते हैं, तो समय से पहले ही सभी चीजों की जांच पड़ताल कर ले। आज आपकी वाणी की कठोरता आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। आपकी माता जी से भी आज मतभेद की आशंका बन रही है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। बड़े लोगों से मुलाकात होने पर आपके कार्य सफल होंगे। जिससे मन में हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से आज संतोष होगा। दांपत्य जीवन में चल रहा वाद विवाद भी आज खत्म होगा, जो भी कार्य करें। उसको भेजने से पहले एक बार अवश्य चेक करें।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज संतान पक्ष से कोई लाभदायक समाचार मिलने से मन प्रसन्न हो उठेगा। किसी परिचित के माध्यम से व्यापार में नई डील फाइनल होगी। छात्रों को अपने गुरुजनों और सहपाठियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार की अपेक्षाओ को आज पूरा करेंगे, कार्य में भी मन लगाएंगे। किसी भी कार्य में आज जल्दबाजी न करें। संयम बनाए रखें। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपके प्रयास सफल होंगे। युवाओं को आज ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। आप के प्रभाव क्षेत्र में भी विस्तार होगा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से प्रगति भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें