वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने लंबे समय से रूके हुए अधूरे कार्यों को पूरा करने की भरपूर कोशिश करेंगे, लेकिन इसके लिए आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, नहीं तो उनका पूरा होना मुश्किल होगा। व्यापार मे आज आपको नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिनका भविष्य में आप को एकदम लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। सायंकाल के समय परिवार में कोई हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, इसमें परिवार के सब सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।