मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन होने का योग है, हो सकता है इसके चलते आपको किसी कठिन दौर से भी गुजरना पड़े, लेकिन याद रखें, रात के बाद ही सवेरा होता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और सहजता से आगे बढ़े। सामाजिक संबंधों में भी आज आपको सफलता मिलती दिख रही है। यदि किसी बैंक व संस्था से लोन लेना चाहते हैं, तो परिवार के सदस्यों से भी विचार कर लें, क्या पता उधार लेने की आवश्यकता ना पड़े। जीवन साथी के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है। इसके लिए सायंकाल के समय भागदौड़ रहेगी।