Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
आज 16 जनवरी, शनिवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज तृतीय तिथि, शतभिषा और व्यतिपाता नाम का योग बन रहा है।
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
विज्ञापन
2 of 13
मेष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
सितारों की चाल आज आपके पक्ष में रहेगी लेकिन कुछ गड़बड़ियां हो सकती हैं। आज आप किसी चिंता में मग्न रहेंगे और इसलिए आपके जीवन में निराशा और सुस्ती रहेगी लेकिन दोपहर के बाद आपकी उर्जा वापस लौट आएगी और खर्चों में कमी होगी तथा चिंताएं कम होंगी। काम के सिलसिले में अच्छा दिन रहेगा। आप काफी मेहनत करेंगे। परिवार में चला आ रहा तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। शादीशुदा लोगों को जीवन साथी का साथ और भरोसा महसूस होगा और आप साथ में घूमने जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 13
वृष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा क्योंकि ग्रहों की चाल आपका साथ देगी। आपका बर्ताव अच्छा होगा, जो लोगों को आकर्षित करेगा। परिवार के बुजुर्गों से किसी बात को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। किसी का बिगड़ा स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का कारण रहेगा। इनकम ठीक रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज खुशी मिलेगी और प्यार में नई नई योजनाएं बनाएंगे। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। आपकी इनकम बढ़ाने में उनका योगदान होगा। शादीशुदा लोगों को आज अपने जीवनसाथी के लिए कुछ करना होगा क्योंकि वह थोड़ा नीरस महसूस कर रहे हैं।
4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
सितारे आज आपको कुछ नया सिखाएंगे और आप कुछ नई योजनाओं पर काम करेंगे। काम के मामले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपने काम में पूरी तरह से संलग्न हुआ देखकर आपके साथ काम करने वाले भी आपकी तारीफ करेंगे। परिवार का भी सपोर्ट मिलेगा। परिवार वाले काम बढ़ाने में आपकी योगदान करेंगे या व्यापार करते हैं तो बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। विदेशों से फायदा होगा। खर्चों में बढ़ोतरी जरूर होगी लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक होगी।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ आप काफी समय बिताएंगे। अपने मित्रों को भी फोन पर अपने दिल का हाल सुनाएंगे। सेहत भी मजबूत रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। यदि व्यापार करते हैं तो नतीजे सुखद मिलेंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया होगा और आपकी इनकम भी अच्छी रहेगी। आज आप खुद के लिए समय निकालेंगे और दिल से हल्का महसूस करेंगे। कोई ज्यादा बढ़ा दबाव आपके ऊपर नहीं होगा।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
ग्रहों की स्थिति आज आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। दोपहर तक आप काफी आत्मविश्वास से भरपूर होकर काम करेंगे लेकिन दोपहर बाद कामों में कुछ दिक्कतें आएंगी। हालांकि आप अपने प्रयासों से हारी बाजी को जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में भी आज का दिन काफी फायदेमंद रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। बेवजह की बातों में आकर अपनी निजी जीवन को खराब करने से बचें। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती हैं प्रेम जीवन में प्रिय का साथ आपको मजबूती देगा और आप रिश्ते को लेकर अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ हद तक अनुकूल रहेगा। शाम के समय आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि का पूरा इस्तेमाल करेंगे और अपनी व्यवहार कुशलता से सबको अपना मुरीद बना लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नस के लिहाज से भी दिन उन्नति शील रहेगा। परिवार में कुछ समस्या रहेंगी लेकिन शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में आपको कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
8 of 13
तुला दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
ग्रह आज आपके पक्ष में रहेंगे जिससे अच्छे नतीजों की। गृहस्थ जीवन में नज़दीकियां बढ़ेंगी। आप अपने जीवन साथी के साथ बहुत समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव की बढ़ोतरी जारी रहेगी, जिस पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अपने तेज दिमाग और चतुराई का इस्तेमाल करने से आपको बिजनेस में अच्छा फायदा होगा।
9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। अपके भाग्य का सितारा भी बुलंद रहने से कम मेहनत में ही बहुत काम आप आसानी से निपटा लेंगे। काम के सिलसिले में मेहनत जरूर करें, आज अच्छे फल मिलेंगे। आपको कोई अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है। व्यापार के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और परिवार भी तनाव से निकलकर शांति के पथ पर आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय के मन की बात सुननी पड़ेंगी, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
10 of 13
धनु दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आप आज खुद पर ज्यादा ध्यान देंगे और खुद के बारे में कुछ नया प्लान बनाएंगे। अपनी कुछ आदतों में बदलाव के बारे में सोचेंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखेंगे और घरेलू खर्च करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और कोई बड़ा काम हाथ में आज ना लें।
11 of 13
मकर दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और पूजा-पाठ के कामों में मन लगेगा। आपको मानसिक शांति महसूस होगी। छोटी-छोटी बात पर आपको गुस्सा भी आ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। गृहस्थ जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को आज बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। आज आप अपनी अच्छाई का फायदा प्राप्त करेंगे और आपके रुके हुए काम बनेंगे।
12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत में आप बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे। इससे आपका स्वास्थ्य भी गिरेगा और आप खुद को अशक्त महसूस करेंगे। काम में रुकावट आने से मन दुखी होगा लेकिन दोपहर बाद स्थितियां विपरीत हो जाएंगी और आपका मानसिक तनाव भी छूमंतर हो जाएगा। आपके परिवारवाले भी आपका साथ देंगे। खर्चों में तेजी बनी रहेगी लेकिन इनकम भी अच्छी होगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। प्रिय के साथ मिलने चलने का प्लान बन ही जाएगा।
आज का दिन ग्रहों की कृपा से आपके पक्ष में रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और अपने मन की सभी बातों को उनसे जाहिर करेंगे, जिससे रिश्ते में अपनेपन का एहसास होगा। उनके मन की भी बात जानने की कोशिश करें। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। परिवार के छोटों के साथ प्यार भरा बर्ताव करेंगे। प्रेम जीवन में प्रिय से मनमुटाव की संभावना रहेगी।