फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 14 April 2021: बुधवार को इन चार राशि वालों की चमकेगी किस्मत, ग्रह नक्षत्र दे रहें हैं संकेत, होगा आर्थिक लाभ

Wed, 14 Apr 2021 07:04 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप किसी विशेष कार्यक्रम की व्यवस्था करने में समय गुजारेंगे। आज आपको अपने ऑफिस में सावधानी पूर्वक कार्य करना होगा, नहीं तो आपके शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के जोखिम से बचना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थिति बनती दिख रही है। भाई के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको थोड़ी परेशान कर सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार की छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। संतान की उन्नति देखकर भी मन आनंदित होगा और परिवार का वातावरण भी शांतिमय रहेगा। व्यापारियों को आज समय का लाभ उठाना होगा और नए ज्ञान की प्राप्ति करनी होगी। किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके कागजी दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक पढ़ें, तभी आगे बढ़ें। व्यवस्था के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके साथ भविष्य को मजबूत बनाने के लिए भी आप कार्य करेंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में काम करने वाले सहयोगियों के प्रति अच्छा व्यवहार रखना होगा, नहीं तो आपको काम में परेशानी आ सकती है।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के कारण व्यस्तता और व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। व्यापार में नई तकनीकों को अपनाकर आप अपने व्यापार को चरम तक पहुंचाएंगे। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन दिनभर छोटे-मोटे लाभ के योग बनते रहेंगे। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी आप किसी को धन देने संबंधी निर्णयों को बदल भी सकते हैं। संतान की नौकरी से संबंधित आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकते हैं।


विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कानून संबंधी मामलों में आपको सफलता का इंतजार करना पड़ सकता है। सगे संबंधी की मदद से आज बहुत लंबे समय से रुके हुए कार्यों को करने की चेष्टा करेंगे। संतान की तरक्की से उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है और उसमें आपका भी सहयोग होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से कुछ वैचारिक मतभेद पनप सकता हैं, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रख कर इसे आगे नहीं बढ़ने देना है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके अनुभव से आपकी समस्याओं को खत्म करने का होगा। आज आपके परिवार का वातावरण डामाडोल हो सकता है क्योंकि परिवार के सदस्यों की एक राय ना होने से संघर्ष की स्थिति बन सकती है, लेकिन परिवार के बुजुर्ग सदस्य इस स्थिति को संभाल लेंगे। छात्रों की व्यवहारिक सोच में उन्नति आएगी। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। धन का निवेश आज ना ही करें, तो बेहतर रहेगा, नहीं तो भविष्य में आपको इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। आप आज अपने निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और मधुर वाणी रखने से लोगों का दिल जीत सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज का दिन आपके रोजगार में बदलाव के लिए अच्छा नहीं है। यदि आप किसी नौकरी में कार्यरत हैं, तो उसी में बने रहे। विदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय कुछ अवरोध लेकर आ सकता है। पैतृक संपत्ति के कार्य को भी फिलहाल विराम देना ही बेहतर रहेगा अन्यथा कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। घर के सुख साधनों का पूर्ण उपयोग करेंगे। यदि आप किसी से कर्ज लेना चाहते हैं, तो परिवार के सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर ले, हो सकता है कि इसकी नौबत ही ना आए। नौकरी या व्यवसाय क्षेत्र में चुप रहना ही आज आपको लाभकारी रहेगा।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभावों के क्षेत्र का विकास होगा और एक नई रूपरेखा तैयार करेंगे। रिश्तेदारों से आज आनंददायक भेंट होगी और सायंकाल के समय शुभ समाचार मिलने से मन हर्षित होगा। किसी निकटतम मित्र के सहयोग से अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। परिवार का कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याएं आज खत्म होगी, जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह से आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। आज आपको अपनी माता जी के सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। दैनिक खर्चे आराम से निकलेंगे। पारिवारिक आवश्यकता की पूर्ति आज आर्थिक कारणों से अधूरी रह जाएगी। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से अच्छे समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य से सभी लोग प्रभावित होंगे और आपकी ख्याति भी बढ़ेगी, जिससे आपके शत्रु भी नष्ट हो जाएंगे।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज अकस्मात धन मिलने के भरपूर योग बन रहे हैं और पैतृक संपत्ति से भी आप को लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष के कुछ रिश्ते में आज कड़वाहट आ सकती हैं, लेकिन आपके जीवन साथी आपके साथ स्थाई रूप से खड़े नजर आएंगे। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें अन्यथा मान हानि का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ के लिए नए संबंध स्थापित होंगे। आज आप अपने बलबूते पर ही परिवार की समस्याओं को समाप्त करने की प्रयास करेंगे। इसमें आपको स्थाई सफलता मिल सकती है। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज आप अपने पिताजी के समक्ष रख सकते हैं।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम उन्नति का रहेगा। व्यापार में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक कार्य में योगदान न्यूनतम रहेगा, लेकिन फिर भी मान सम्मान मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने के बाद भरपूर योग बनते दिख रहे हैं। यदि लंबे समय से आपका कहीं धन फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। छात्रों को उच्च शिक्षा से संबंधित आर्थिक परेशानियां आज खत्म होंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। व्यापारियों के लिए सामान्य लाभ की स्थिति बनी हुई है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। माता-पिता से स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनके सहयोग से कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याएं हल होंगी। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मामा पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। किसी से व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। व्यावसायिक मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और सामाजिक क्षेत्र में भी आपको मान सम्मान मिलेगा और आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। घरेलू स्तर पर आज कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आज आप सायंकाल का समय परिवार के साथ बताएंगे, तो अच्छा रहेगा। मनोरंजन की ओर ज्यादा ध्यान रहने से जरूरी कार्य बिगड़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बना कर चलना ही लाभदायक रहेगा। अपने कार्य क्षेत्र में आज जोश मे आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो भविष्य में आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों के लिए आज आप कुछ निकटतम यात्रा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें