फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 12 May 2021: बुधवार को सिंह और धनु राशि में बनेगा धन योग, जानें सभी राशियों का हाल

Wed, 12 May 2021 06:45 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप घर के किसी सदस्य या संतान की किसी बात से दुखी हो सकते हैं और हो सकता है कि आपकी प्रेमिका व जीवन साथी भी आपको आज कोई ऐसी बात बोल दे, जिससे आपका मन दुखी हो, लेकिन व्यवसाय की उन्नति देखकर आपका मन खुशी होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने कार्यालय में कुछ कठिन व्यवहार अपनाना होगा, नहीं तो आपके जूनियर्स आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की तरक्की देख के आज मन में प्रसन्नता रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आजकल आपके लिए कुछ निर्णय महत्वपूर्ण रह सकता है। आप आज अपने घर परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। यदि आज ऐसा हो, तो उसमें अपने परिवार के बुजुर्गों से सलाह अवश्य लें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि लंबे समय से आपसे कुछ कार्य रुके हुए थे, तो पूरे हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे  लोग आपसे मित्रता रखने की कोशिश करेंगे और आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आज आप अपने पड़ोसी की मदद के लिए आगे आएंगे।

4 of 13

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन हो सकता है, उसके लिए आपको अपने अधिकारियों को प्रसन्न रखना होगा। समाज में लोगों के बीच आज आपको मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी जरूरी कार्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप खरीदारी करने आप परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोग को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


विज्ञापन

5 of 13

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इससे आपका किसी काम में मन नही लगेगा। आपको किसी बात से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। प्रेम जीवन में आज नयी ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कमी आ सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो तुरंत डाक्टर से परामर्श अवश्य लें, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज दोपहर के बाद आप एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी रूके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। यदि ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आप परेशान हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
विज्ञापन

6 of 13

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सम्मान प्राप्ति का रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपका कोई सरकारी कार्य रहे लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है और संतान के भविष्य से संबंधित फैसला आज आप ले सकते हैं। यदि आज किसी संपत्ति में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आज उधार देना पड़े, तो सोच समझ करें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन

7 of 13

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा और आपका मूड भी अच्छा रहेगा। यदि आज आप कोई लोन लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ पास व दूर की यात्राएं भी कर सकते हैं। यदि संतान के विवाह मे कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज आप कोई नई संपत्ति मकान दुकान आदित्य खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में आज आपके शत्रु आपकी तरक्की देखकर कुछ जलन महसूस करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

8 of 13

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके कार्यों के लिए अनुकूल मालूम होता दिख रहा है। विद्यार्थियों को परीक्षा में आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। ससुराल पक्ष से भी आज धन लाभ होता दिख रहा है। आज आपकी माताजी से आपकी कुछ बहसबाजी हो सकती है। व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई लिखा पड़ी करनी पड़े, तो उसके जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी मंगलिक कार्यक्रम मे सम्मिलित हो सकते हैं।

9 of 13

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए संभल कर चलने का होगा क्योंकि आज सुबह से ही आपके कार्यों को बिगाड़ने का हर संभव प्रयास करेंगे। आज कोई कार्य आपकी सोच के विपरीत हो सकता है। कोई व्यक्ति जिस पर आप भरोसा करते हैं, वह आपको धोखा दे सकता है। विदेश में व्यापार कर रहे, जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता रहेगी। दान-पुण्य के कार्यों पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे। अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।

10 of 13

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलें भरा हो सकता है। आज आपके कुछ कार्य बिगड़ने से आपकी निराशा बढ़ सकती है। व्यर्थ के डर की आशंका से आपका मन अशांत रहेगा। यदि किसी कार्य में निवेश करना पडे, तो सोच विचार कर करें। नौकरी करने वाले जातकों को आज कुछ तनाव महसूस होगा, जिससे वह अपने क्रोध पर काबू रखने में नाकामयाब रहेंगे। यदि ऐसा हुआ, तो आपके अधिकारी आज आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार में आज दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप परिवार के सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

11 of 13

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज का दिन में कुछ जानकारी हासिल करने वाला रहेगा, जो आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। किसी बड़े लाभ की आशा में आज दिन सार्थक नजर आएगा। राजनीतिक कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं। भाई बहन के विवाह में आ रही बांधा आज दूर होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।

12 of 13

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आप की उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा और आपके व्यापार में यदि कोई डील लटकी थी, तो आज पूरी हो सकती है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। परिवार में आज कोई विवाद पनप सकता है, जिससे मानसिक कष्ट का अनुभव होगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में लोगों का आना जाना रहा है। इस बीच कुछ अपने ही आपकी चिंता को बढ़ा सकते हैं। आज आप कुछ आपको सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। सायंकाल का समय आप आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आप आज संतान को किसी प्रतियोगिता में भाग दिलाने के लिए भाग-दौड़ करेंगे, जिसे सायंकाल के समय आपको थोडी थकान महसूस हो सकती है। आज दोपहर तक बहुत से काम एक साथ आपके सामने आएंगे, लेकिन आपको कुछ जरूरी कामों को पूरा करना होगा, नहीं तो वह भी अधूरे रह जाएंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी वरिष्ठ सदस्यों से सलाह ले सकते हैं, जो आपके व्यापार के लिए उत्तम रहेगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें