वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अपने व्यापार के लिए कोई नई योजना बना रहे हैं, तो वह आज पूरी होकर कार्यरत हो सकती है, जिससे आपको और आपके व्यवसाय को लाभ मिलेगा। आज कोई पुराना मित्र आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, लेकिन इन सबके बीच आपको सलाह है कि आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, यदि कोई कष्ट होता है, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें अन्यथा आपको बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। संतान आपके पारिवारिक बिजनेस में आज आपकी मदद कर सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।