फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 11 March 2021: महाशिवरात्रि पर इन पांच राशियों पर ग्रह-नक्षत्र मेहरबान, धनलाभ के संकेत

Thu, 11 Mar 2021 12:13 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। आज आपको एक के बाद एक अपने हर काम में सफलता हासिल होगी, जिससे आपका हौसला भी सातवें आसमान पर होगा, लेकिन शाम के समय सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को शिक्षा के अध्ययन के लिए कुछ नई किताबें खरीदनी पड़ सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर आज आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। दिन का कुछ समय आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेवा में व्यतीत करेंगे।



विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अपने अधूरे कार्यों को पूरा करना ही पड़ेगा क्योंकि आपके पास कोई और समाधान नहीं होगा। आज आलस्य का त्याग करना पड़ेगा। आपकी सामाजिक पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि जीवन साथी के साथ कुछ समय से विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन शाम के समय आपके कुछ शत्रु प्रबल नजर आएंगे, इसलिए सावधानी बरतें।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। कुछ तो संतान के कैरियर के लिए आप विशेष रूप से भाग दौड़ कर सकते हैं, जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उनको आज विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं होगा। आज आप जीवन साथी के शृंगार की कोई वस्तु उन्हे भेंट कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आज आपको प्राप्त होगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कानून के पचड़े में रहने का होगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा था, तो वह आज फिर से सिर उठाएगा, जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। धन कोष में भी आज कमी आएगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज नगद धन की कमी हो सकती है। नौकरी व व्यवसाय में लगे लोगों को आज तरक्की मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए कड़ा परिश्रम करना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्य खुश नजर आएंगे, लेकिन इसमें आपका धन व्यय अधिक होगा। आपके मान पद व प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे। मित्रों के लेन देन से बचना होगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी आज आपके फैसले में पूरा साथ देंगे। बाहर का खाने पीने से आज परहेज रखें।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज आप कोई नया जरूरी सामान अपने घर ला सकते हैं, जिसके लिए आप बहुत समय से इंतजार में थे। आज वह दिन आ गया है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर डालेंगे, तो आपको अपने भविष्य की चिंता होगी। संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपके भाई की सलाह से आपके बिजनेस को नई जान मिलेगी।  आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आपको किसी के भी मामले में टांग नहीं आ अढ़ानी है, नहीं तो वह मामला आपके सिर पर आ सकता है, जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपका अपनी माताजी से कोई विवाद हो सकता है, लेकिन संयम रखें। विद्यार्थियों को अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त होंगे। शाम का समय आप अपने पास पड़ोस के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में व्यतीत करेंगे।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा क्योंकि उनको नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए आज आपको किसी की सलाह की आवश्यकता होगी, लेकिन सलाह ऐसे व्यक्ति से लें जो अनुभवी हो। आपकी संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जो आपकी परेशानी बन सकता है। यदि आप लंबे समय से कोई संपत्ति खरीदने का प्लान बना रहे हैं थे, तो वह आज पूरा होगा।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आप आज कुछ भी करके अपनी आर्थिक स्थिति में वृद्धि करेंगे, जिसे देख आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे, इसलिए छोटे बच्चे आज आपसे कोई फरमाइश कर सकते हैं। पुत्र या पुत्री के विवाह से संबंधित कोई मामला आज फिर उठ सकता है। जीवनसाथी आज आपसे कहीं घूमने फिरने की बात कर सकता है। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा। पढ़ाई में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज आप अपने घर में दैनिक जरूरतों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिससे आपकी जेब का बोझ बढ सकता है। रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विदेशी व्यापार चरम पर होगा। आज रुका हुआ धन आपको कहीं से प्राप्त हो सकता है, जिसे देखकर मन में हर्ष होगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में आज दरार आ सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आप अपनी संतान के लिए कोई उपहार ला सकते हैं, जिससे आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। सामाजिक, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे बातचीत करके आपको खुशी मिलेगी। व्यवसाय के लिए जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज अपने माता-पिता की सेवा का सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
यदि आप साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो आज दिन उत्तम है। भविष्य में आपको भरपूर साथ मिलेगा। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त होगी। संतान को धर्म-कर्म के कार्यों में जुटा देख मन मे हर्ष होगा। आज आप किसी मित्र की मदद भी कर सकते हैं। आज आपको अपने भाई बहनों की साथ की आवश्यकता होगी। जीवन साथी से आपकी माताजी का कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन परेशान ना हो। शाम तक सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें