कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो उसके दिन उत्तम रहेगा, लेकिन यदि किसी बैंक के संस्था से ऋण लेने का विचार है, तो वह भी आसानी से मिल जाएगा। आज आपकी मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। शीघ्रता और भावुकता में आज कोई भी निर्णय न ले, नहीं तो भविष्य में आपको इससे नुकसान उठाना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर या तीर्थ स्थान के दर्शन कराने के लिए जा सकते हैं। आज आपको आपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उनके खान-पान पर ध्यान देना होगा।