फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 09 February 2021: मंगलवार को होगा इन पांच राशियों को फायदा, बन रहा है ग्रहों का संयोग

Tue, 09 Feb 2021 11:04 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन मंगलवार और माघ माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है। चंद्र देव धनु राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
मेष राशि के जातकों को अपने कामकाज से जुड़े मामलों को बहुत गहराई से समझने की कोशिश करनी होगी क्योंकि ऐसा ना करने से आपको कार्य क्षेत्र में संघर्ष और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सीनियर भी आप से नाराज हो सकते हैं और यही वजह है कि आज आपको कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का सामना भी करना पड़ सकता है। सावधानी रखना जरूरी होगा। आपको परिवार के बुजुर्गों खासकर अपने पिता को सम्मान देना सीखना होगा और रिश्तों की गरिमा बनाए रखने से ही आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लिहाज से आज का दिन बढ़िया है। बस अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
वृषभ राशि के जातकों को आज अपने कामकाज को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। आपका व्यवसाय भी आपको चिंता ग्रस्त बनाएगा, जो कि उसकी बिगड़ती स्थिति आपकी चिंता को बढ़ाने वाली होगी। आपको अपने पारिवारिक जीवन को शांत रखने के लिए अपनी चंचलता पर काबू रखना होगा, लेकिन आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़िया रहेगा, जिससे मुश्किलों से बाहर निकलने में आसानी होगी। पैसों के मामले में दिन बढ़िया है, लेकिन किसी भी तरह का निवेश करने से पूरी तरह से परहेज करें क्योंकि आज किया गया निवेश नुकसानदायक हो सकता है।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
मिथुन राशि के जातकों को आज अनिश्चितता मिलेगी क्योंकि आपके विरोधी आज शांत हो जाएंगे। उनके ऊपर कुछ ना कुछ ऐसी स्थिति का निर्माण होगा, जिससे वह दब जाएगा। यदि कोई कोर्ट कचहरी में मामला निर्णयाधीन है तो आज आप के पक्ष में उसका परिणाम आ सकता है, जिससे कोर्ट कचहरी में सफलता मिलेगी। आपको किसी भी गलत काम को करने से बचना चाहिए। पैसा कमाना अच्छी बात है लेकिन पैसा कमाने के लिए गलत काम करना आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए बेहद सावधान रहें और अपनी संगति पर भी ध्यान दें।
 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
कर्क राशि के जातक आज अपने किसी हॉबी को निखारने की कोशिश करेंगे। आज अपनी दैनिक जीवनचर्या से अलग हटकर जीने की कोशिश करेंगे और खुद पर ध्यान देकर अपनी जरूरतों पर फोकस करेंगे। आज आपको अपने कामकाज के संबंध में अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आपको अपने कामों को सही तरीके से करने में मदद मिलेगी। शेयर बाजार में पैसों का निवेश करना आपके लिए आज लाभदायक साबित होगा और आप के खर्चे भी आज नियंत्रण में बने रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
सिंह राशि के जातकों को आज बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियां भी धीमी गति से चलेंगी। आज आपको आपके काम करने के तरीके में परिवर्तन लाना होगा, तभी आप नई योजनाएं बनाकर सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आज जीवन में पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन इसे अपने काम पर हावी ना होने दें। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर आपको खास ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। आर्थिक मसलों पर आपको पूरी सतर्कता रखनी होगी। किसी भी ऐसे व्यक्ति से धन का लेनदेन करने से बचें, जिसे आप ढंग से जानते ना हों।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
कन्या राशि के जातकों का आज पूरा ध्यान अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाने पर लगाना होगा। आप समाज में कैसे उठते बैठते हैं और किन लोगों से आप के संपर्क हैं तथा अपने सामाजिक संपर्कों को बढ़ाने से आने वाले समय में आपको बहुत लाभ मिलेगा। आज कॉन्फिडेंट रहेंगे और इसी से आपके सारे काम होते रहेंगे। आपके हाथ में जो असाइनमेंट हैं, वो भी जल्दी पूर्ण हो जाने की अच्छी संभावना दिखाई देती है। आर्थिक लिहाज से आज का दिन बढ़िया है। बस खर्च करने में जेब का लिहाज करें और खुलकर खर्च करने से बचें, नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
तुला राशि के जातक अपने पैतृक व्यवसाय में आज सफलता अर्जित करेंगे अपने रिश्तेदारों की सहायता मिलेगी जिससे सभी काम पूरे करने में आपको कामयाबी मिलेगी जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में परिवार के साथ सकारात्मक बातचीत होने की संभावना दिखाई देती है इससे कोई ना कोई निष्कर्ष निकलकर आएगा धन से जुड़े मामलों में आज का समय अच्छा रहेगा और आपको सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा आपकी समृद्धि बढ़ने की भी संभावना है वाणी पर संयम रखें।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
वृश्चिक राशि के जातकों को आज किसी से भी झगड़ा या वाद-विवाद करने से बचना चाहिए दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से भी बचना ही उत्तम होगा आज आप भावनाओं में बहकर कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं जो आपको मुसीबत दे सकता है कामकाज से संबंधित अहम कागजात को संभाल कर रखना जरूरी होगा आज आपको उनकी आवश्यकता पड़ सकती है आर्थिक नजरिए से आज का दिन बढ़िया रहेगा आपको धन लाभ के योग बनेंगे यदि आप सोच समझकर और किसी विशेषज्ञ की मदद लेकर निवेश करते हैं तो आज किया गया निवेश आपको अच्छा लाभ देगा।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
अति हर काम की बुरी होती है इसलिए आज आपको अति आत्मविश्वास से बचना होगा क्योंकि यह आज आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है काम के सिलसिले में आप का प्रभुत्व बना रहेगा और लोग आपकी चर्चा करेंगे कामकाज से जुड़े मामलों में लाभ की संभावनाएं नजर आएंगे और आपको अपनी मेहनत से सफलता हासिल होगी आर्थिक मामलों में भी लाभ मिलने के योग बनेंगे लेकिन खर्च करने की भी प्रबल संभावना बनेगी जिस को ध्यान में रखना और नियंत्रण के अनुसार ही करना शुभ होगा।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
मकर राशि के जातक आज भाग्य के भरोसे बैठने की बजाए अपने काम से अपना दिन बढ़िया बनाएंगे और इससे आपकी मुश्किल परिस्थितियों से भी बाहर निकलने में सफलता मिलेगी सामाजिक सरोकार के कामों में समय लगेगा इससे आप के कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे जिससे आपको फायदा होगा धन से जुड़े मामलों में चल रही समस्याएं खत्म होंगी और लाभ प्राप्त होने की अच्छी संभावनाएं आज आपको दिखाई देने लगेंगी।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
कुंभ राशि के जातकों को आज एक सही रणनीति बनाकर अपने कामों को करना होगा तब भी आपके सभी कार्य समय से और पूर्ण रूप से हो पाएंगे ऐसा करने से आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी किसी अजनबी शख्स पर धन के मामले में भरोसा ना करें अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है किसी के द्वारा किया गया विश्वासघात आज आपको परेशानी दे सकता है पारिवारिक जीवन में आज कोई हेल्थ पॉलिसी ले सकते हैं या परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर खर्च करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आपकी राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे बड़े-बड़े काम आसानी से बन जाएंगे आज परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आप जो काम करेंगे वह आसानी से पूर्ण होंगे जल्दी ही तरक्की की भी संभावना आपके लिए बनती नजर आ रही है आर्थिक मामलों में आज दिन अनुकूल रहेगा और धन की आवक होगी शेयर मार्केट में निवेश करने से आपको फायदा होगा आध्यात्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से मन को शांति मिलेगी और मान सम्मान प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें