फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 05 March 2021: शुक्रवार को इन दो राशि वालों के चमकेंगे भाग्य के सितारे, कई क्षेत्रों में मिलेगा लाभ

Fri, 05 Mar 2021 07:05 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है क्योंकि उसके बाद ही आपके सभी कार्य पूरे होने की उम्मीद दिख रही है। शाम के समय अतिथियों के आगमन से आपका खर्चा बढ़ सकता है, लेकिन परिवार के सदस्य उनकी आवभगत में जुटे नजर आएंगे। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए अपने सभी पुराने अटके हुए कार्यों को करने की कोशिश करें, ताकि वह समय रहते पूरे हो जाए। संतान के रोजगार के क्षेत्र में प्रयास आज सफल रहेंगे। 



विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी जनक रहने वाला है। भागदौड़ भी अधिक रह सकती है, इसलिए आपको अपने खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपको पेट दर्द या वायु प्रकोप ऐसी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको आज अपने परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह कारगर साबित होगी, जिससे आपकी व्यवसाय में तरक्की होगी। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होंगे। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ नामकरण विवाह जन्मदिन इत्यादि में जा सकते हैं।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज सुबह से ही आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे होने शुरू होंगे, जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। संतान पक्ष से भी कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे उनका भविष्य सुदृढ़ होगा। जीवनसाथी आपकी हर संभव मदद करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आज कुछ वाद विवाद हो सकता है, इसलिए से बचने की कोशिश करें।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने फालतू के खर्चों में कटौती करनी होगी, नहीं तो आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ सकता है। विद्यार्थियों की कला व क्रीड़ा के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मेला व सिनेमा हॉल में घूमने जा सकते हैं। आपके पिताजी की सालाह आपके कार्यक्षेत्र में आपकी हर संभव मदद करेगी, जिससे आपको अपना आगे का रास्ता साफ नजर आएगा। जीवन साथी से थोड़ी नोकझोंक हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको आपके दिए गए उधर धन को वापस दिलवाएगा। आपके मन में खुशी तो रहेगी, लेकिन परिवार में कुछ खटपट रहेगी, जिससे आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा। साहस व धैर्य से काम ले, नहीं तो जल्दी में कोई नुकसान हो सकता है। आज धर्म-कर्म के कार्य में भी आपकी रुचि बढ़ती दिखेगी। कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके परिवार में आपस में संपत्ति को लेकर कुछ तनाव उत्पन्न कर सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो यह विवाद बढ़ सकता है, लेकिन बुजुर्गों की सलाह से इस विवाद को सुलझाया जा सकता है। सायंकाल के समय व्यापार में आपको कुछ धन लाभ होने की आशंका बन रही है, इससे आपके रुके हुए कार्य फिर से प्रगति पर चलने लगेंगे। आज सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में कुछ तनाव भरी स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज समाज में आपको सम्मान मिलेगा, जिससे आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। यदि कोट व कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, जिसमें आपकी विजय होगी। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता का समाचार सुनकर आपका मन खुशी से ओतप्रोत होगा। परिवार में आज कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर खुशी मनाते नजर आएंगे। आज आपके पराक्रम में धन में वृद्धि होने के योग भी भरपूर हैं।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम और साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष आज कमजोर रहेगा। मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जो आगे चलकर आपके व्यवसाय को एक नई गति देंगे। ऑफिस व व्यवसाय में आज कोई पिता समान व्यक्ति आपके आगे आकर मदद करेगा, जो आपकी सभी समस्याओं को खत्म करेगा। आपका खराब हुआ मूड अच्छा हो जाएगा। आज आप दैनिक आवश्यकताओं का कुछ सामान खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके सामने कुछ नए-नए खर्च से निकल कर आएंगे और जिन्हें आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, इससे आपकी बजट भी खराब हो सकता है। आज शाम से लेकर रात तक छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको चौकन्ना रहना होगा और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। संतान की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपको उनके भविष्य की चिंता थोड़ी कम होगी। आज आपके पिताजी के स्वास्थ्य में कोई कमी आ सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखिए।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज यदि आप कोई फैसला लेना चाहते हैं, तो सोच समझ कर लें। भविष्य में वह आपको कोई परेशानी ना दें। यदि आज आपको कोई प्रस्ताव आपको मिले, तो उसे स्वीकार करें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को हिला कर रख देगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में नए-नए संपर्क बनेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण के लिए कहीं दूर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा। मामा पक्ष से रिश्तों में सुधार होगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको धन के मामले में विशेष रूप से सावधान रहना होगा। किसी भी प्रकार के लेनदेन से बचना होगा। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। यदि कोई कार्य बहुत लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। पारिवारिक कार्यो मे दौड़ धूप ज्यादा रहेगी, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी की उन्नति देखकर आपका मन हर्षित हो उठेगा। यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो वह भी आज आपको प्राप्त होती दिख रही है, लेकिन धन व्यय अधिक हो सकता है। व्यवसाय में नए-नए उपकरणों के प्रयोग से आज आपको लाभ होगा। आपकी माताजी का जीवन साथी में आपस में कुछ मतभेद हो सकता है। विद्यार्थियों को मित्रों की सहायता से कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक बिजनेस में पिताजी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें