कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि वह आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन आपको सतर्क रहना होगा। परिवार के किसी व्यकति के स्वास्थ्य की सेहत में आज कमी आ सकती है, इसलिए भागदौड़ भी अधिक करनी पड़ सकती है और धन भी अधिक व्यय होगा, लेकिन परेशान ना हो। शाम तक उनकी सेहत में सुधार आज हो जाएगा, महिला सहकर्मी व अधिकारी आज आपका सहयोग कर सकते हैं, जिससे आपके दिल में उनके लिए सम्मान अधिक हो जाएगा। विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।