कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है। आज कुछ काम ऐसे होंगे, जिनमें आपको निराशा हाथ लगेगी, लेकिन आपको अपने हौंसले को बनाए रखना होगा, तभी आगे सफलता मिल पाएगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा को आज आप पिताजी की सलाह से दूर करेंगे, इससे परिवार के सभी लोग खुश नजर आएंगे। यदि व्यापार में आज कोई रिस्क लेना पड़े, तो ले सकते हैं इसका भविष्य में आपको लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आज आप किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो वह धन फंस सकता है।