फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 09 July : वृष, सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें अन्य राशियों का भी हाल

Sat, 09 Jul 2022 12:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके बाद आप परेशान रहेंगे। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद करेंगे।  कार्य क्षेत्र में  आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी, लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपके परेशानियों में चार चांद लगाएंगे, जिन पर आपको लगाम अवश्य लगानी होगी।


विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।  आपको कुछ प्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप  संतान कैरियर को लेकर परेशान थे, तो उसमें आपको कुछ राहत मिलती दिख रही है। आपको आज यदि कहीं पर निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोल कर करेंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।  आपको अपने मन में किसी के प्रति भी गलत भावना धारण करने से बचना होगा, नहीं तो आपके कुछ बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।  परिवार में किसी भजन, कीर्तन, जागरण आदि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान को शिक्षा व प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आपके मन में हर्ष बना रहेगा, लेकिन आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें उनके कुछ शत्रु परेशान करेंगे। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भाइयों से यदि कोई विरोध चल रहा था, तो उसे  आपको बातचीत के जरिए सुलझाना होगा, जिसमें आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी संतान व जीवन साथी के दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। यदि विदेश में आपका कोई परिजन रह रहा है, तो उनको  आपकी याद  सता सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। छोटे बच्चे  आपसे कुछ फरमाइशे करते नजर आएंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको प्रिय व्यक्तियों के दर्शन का लाभ मिल सकता है।  आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत होकर किसी नए कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वे उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा और आपको  कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है।  आपकी वाणी की सौम्यता आपको घर व बाहर दोनों जगह सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसमें उन्हें सफलता मिलती दिख रही है।  आपको आमदनी के भी नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिसके कारण आप अपने धन कोष में भी वृद्धि करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके  कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी  यश व कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से  आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य द्वारा  ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा, जिससे आपका व आपके परिवार का नाम रोशन होगा। परिवार में कोई वरिष्ठ सदस्य  आपसे नाराज हो सकता है, जिनको मनाने की आपको पूरी कोशिश करनी होगी, लेकिन आपको  किसी संपत्ति के क्रय विक्रय करने से पहले उसके वैधानिक पहलुओं को अवश्य जानना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। यदि कार्य क्षेत्र में लंबे समय से कोई लेन-देन की समस्या चली आ रही थी, तो  वह समाप्त होगी, जिसके बाद आप चैन की सांस लेंगे। विरोधियों की बातों  पर  आपको ध्यान नहीं देना है व अपने काम में जुटे रहना होगा, लेकिन जो लोग किसी के पास बैठकर खाली समय व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यों की ओर ध्यान लगाना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी, क्योंकि परिवार में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उनके लिए दिन  उत्तम रहेगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतम रूप से फलदायक रहेगा। यदि पिताजी को कोई रोग चल रहा था, तो  उनके कष्टों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिनके लिए आपको डॉक्टरी सलाह  लेनी होगी।  आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी, लेकिन परिवार के कुछ सदस्य आपकी तरक्की देकर आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में  आपको कोई नया काम सौंपा जाएगा, जिसे आप समय पर पूरा करके देंगे और अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे। शासन व सत्ता का भी  आपको गठजोड़ मिलता दिख रहा है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक   आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपको कुछ रसूखदार लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से  आपको पर्याप्त मात्रा मे धन हाथ लग सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोई मौका मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।  आपको अपने माता-पिता का विशेष ध्यान रखना होगा कि उनके द्वारा आपको कुछ कार्य सौपे जाएंगे। रात्रि के समय आपके घर  अतिथि  आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार में यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा हो सकता है।  आपको कोई  विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर  जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में भी  आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने के कारण आपके मन में निराशा बनी रहेगी।जीवन साथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज  बातचीत से समाप्त होती दिख रही है। आपका कोई मित्र  आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आएगा। आपको  कोई नया निवेश करने से बचना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो आज वह भी उजागर हो सकती है। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था, तो वह  समाप्त होगा। यदि आप अपने बहनोई व साले से कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं, तो  उससे आपके आपसे रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है। धार्मिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आपको अपनी प्रिय व कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखना होगा।आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझता दिख रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें