rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप जल्दबाजी मे कोई दिखावा ना करें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है और कार्य क्षेत्र में आप अधिकारियों के भरोसे को तोड़ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज किसी काम को करने का मौका मिलेगा। आप बजट बनाकर चले,तो आप अपने भविष्य के लिए भी कुछ धन बचाने में कामयाब रहेंगे,जो लोग परोपकार के कार्य में कार्यरत हैं,वह आज अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। आपको किसी को उधार देने से बचना होगा।