फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 07 July : मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों को धन लाभ के संकेत, तीन राशि वाले निवेश में सावधानी बरतें

Thu, 07 Jul 2022 06:41 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज के दिन आपके परिवार का माहौल कुछ असमंजस भरा रहेगा,क्योंकि आप अपनी संतान के व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। आज ना चाहते हुए भी आपको कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है,जिसमें दूसरों को असुविधा होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आप आज परेशान रहेंगे व आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं या किसे बाद में। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे रहेंगे और उन्हें अपने कार्यों के प्रति भी ध्यान नहीं होगा। आपको किसी अपनी पिछली की हुई गलती के लिए भी माफी मांगनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको किसी भी मामले में ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा,नहीं तो आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। यदि आप कहीं घर से बाहर किसी नए व्यक्ति से मिले,तो आपको उसमें तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपकी नाक में दम करके रखेंगे,जिनके कारण आप परेशान तो रहेंगे। आप अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। राजनीति की दिशा में जो लोग हाथ आजमाना चाहते हैं,उन्हें कार्य को करने का मौका मिलेगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है,जिसमें आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। यदि आपने किसी नए कार्य को करने में संकोच किया,तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपने अपने किसी परिजन को धन उधार दिया था,तो आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपको आज कुछ नए अतिथियों से मिलने का मौका मिलेगा।
 
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं के प्रति सावधान रहना होगा। यदि आप लंबे समय से किसी कष्ट को नजरअंदाज कर रहे थे,तो वह आपके परेशानी का कारण बन सकता है,लेकिन आप योग व ध्यान से भी इससे बाहर निकल सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों को मेहनत के अनुसार फल मिलेगा,जिससे वह संतुष्ट रहेंगे लेकिन आप सकारात्मक विचारों से वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर किसी समस्या का समाधान भी खोज सकते हैं। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन आपको अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहना होगा। आपकी कोई डील भी लटक सकते हैं और नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी बड़े अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है। आपने जीवनसाथी से कुछ बातों को छुपा कर रखा था,तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। भाई आज आपकी मदद से पीछे नहीं हटेंगे,लेकिन आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका खर्च बढ़ सकता है। छोटे व्यापारियों को यदि कारोबार में कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आप उनका समाधान खोजने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम निकलवाने के लिए अपने जूनियर्स से बातचीत करते समय व्यवहार में मधुरता लानी होगी और उनकी कुछ गलतियों को भी नजरअंदाज करना होगा। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया,तो वह आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आपका ध्यान आज आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि वह किसी बैंक, व्यक्ति,संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण परिवार के सभी सदस्य एकजुट रहेंगे और पारिवारिक एकता दिखेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को किसी से सलाह लेनी पड़ेगी।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान द्वारा किसी अच्छे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिसे सुनकर आपके मन में चल रही निराशा भी खत्म होगी, लेकिन यदि आप किसी व्यक्ति की मदद बिना सोचे समझे किए जा रहे थे,तो उनकी ओर से आपको धोखा मिल सकता है। आप किसी मित्र से सलाह मशवरा करके किसी डील को फाइनल करेंगे,जो आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। अपनी दिनचर्या में बदलाव करना आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन पिछले रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अत्यधिक भागदौड़ करनी होगी।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी से किसी भी कार्य को करने के लिए रहेगा,नहीं तो आपसे कोई कार्य गलत हो सकता है,जिसके लिए आपको सजा भी मिल सकती हैं। आपके मन में यदि कोई डर बना हुआ है,तो आपको उसमें भी सावधान रहना होगा,जिसके कारण आपका कोई कार्य गलत हो सकता है। माताजी से आप किसी प्रकार बात पर उलझ सकते हैं,जिसके बाद आपको दुख होगा। विद्यार्थियों को आज अपने संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा नहीं तो वह अपने मित्रों के साथ मिलकर पढ़ाई की तरफ से ध्यान हटा ही लेंगे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कुछ अच्छे व गणमान्य लोगों से मिलने का मौका मिलेगा,जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेंगे। विद्यार्थियो को अपने सीनियर व गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने प्रियजनों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े,तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से करें तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियों का बोझ डाला जा सकता है,जिनसे आपको घबराना नहीं है

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आपके मन में चल रही समस्याओं के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होगी,जिसके कारण आपसे कोई गलती भी हो सकती हैं। आपका अपनी संतान से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है,लेकिन उसमें आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है,जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है,जो लोग जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की योजना बना रहे हैं,तो वह भी पूरी होगी।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट लेकर आएगा। बहुत से काम एक साथ हाथ में आने से आज आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है, जिसके बाद आप परेशान रहेंगे,लेकिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पहले पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, लेकिन आपको किसी के भी प्रति अपने मन में गलत भावनाओं को नहीं रखना है,जो लोग किसी धन संबंधित समस्या को लेकर परेशान हैं तो उन्हें उस समस्या का समाधान अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें