फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 29 September: मेष, कन्या समेत पांच राशि वालों को गुरुवार को बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी

Thu, 29 Sep 2022 07:10 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी विशेष कार्य को करने के लिए रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है,जिससे परिवार के सदस्य थोड़ा दुखी रहेंगे। माता पिता किसी सेहत की आपको चिंता सता सकती है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है,तो उसमें लापरवाही बरतने से अच्छा है कि आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाने की आवश्यकता पड़ेगी। आप मनमौजी होने के कारण कार्यक्षेत्र में अपने मुताबिक कार्य करेंगे,जिससे आपके जूनियर्स को असुविधा हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी,तो वह भी आज सुलझ सकती है जिससे माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको कुछ आर्थिक मामलों में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। कामकाज के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों से प्रसन्न रहेंगे और कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। भाई बहनों का आपको प्रत्येक कार्य में पूरा साथ मिलेगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों भरा रहने वाला है,लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आप कड़ी मेहनत से काम करके अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। रुपए पैसे के लेनदेन में आपको सावधानी बरतनी होगी और विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें,नहीं तो कोई बनती हुई बात बिगड़ सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी दी गई जिम्मेदारी को कार्यक्षेत्र में मन लगाकर पूरा करना होगा। आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं,जहां आपको कोई जानकारी प्राप्त होगी। यदि आपको किसी परिजन की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ी देख मन प्रसन्न रहेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। परिवार में आपके द्वारा दी गई सलाह व सुझावों का स्वागत होगा।
 
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आपको कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने में भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और यदि आपने कोई निवेश किया था तो उसमें आपको किसी की मदद की आवश्यकता हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के कुछ अन्य लोगों से अनुबंध बनेंगे। धन लाभ की स्थिति अच्छी दिख रही है, लेकिन आपकी कोई पुरानी की हुई गलती के लिए आपको पछतावा हो सकता है। आप पुराने दोस्तों से मिलकर प्रसन्न रहेंगे और अपने कुछ पुराने गिले-शिकवे भी दूर करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। आपको किसी मित्र के काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। संतान को यदि शिक्षा से संबंधित कुछ समस्याएं चल रही हैं तो आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करने के लिए जाना होगा। विद्यार्थी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम पाकर प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा जो उनके लिए लाभदायक रहेगी। काम की अधिकता होने के कारण आपके ऊपर बोझ अधिक रहेगा।
 

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं,जो उन्हें अच्छा लाभ देगा,लेकिन आपको कुछ तनाव रहने के कारण आपका मन इधर-उधर भटकेगा और काम पर ध्यान कम लगा पाएंगे। आपको यदि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता हो,तो अवश्य लें। आप आज अपने भाई की सेहत में गिरावट होने के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है क्योंकि उन्होने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था तो उसके परिणाम आ सकते हैं। प्रेम जीवन की रहे लोगों को आज अपने साथी की सेहत की चिंता सता सकती है। आपको अपने बहन भाइयों से किसी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आज आपकी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि और बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का मान रखा जाएगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको बिजनेस में कुछ चुनौतियों के कारण समस्याएं आएंगी,लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाकर किसी मुसीबत में आ सकते हैं। आपको किसी से अपनी डील फाइनल करते समय किसी से भी बातचीत नहीं करनी है नहीं तो वह आपको किसी समस्या में ला सकते हैं। माता पिता का सहयोग मिलने से आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में सदस्यों के बीच चल रहे लड़ाई झगड़े को लेकर आप तनाव में रहेंगे,इसलिए आपको किसी भी फैसले को शांति से लेना होगा,नहीं तो किसी को आप भला बुरा बोल सकते है। नौकरी कर रहे लोग आज अपने किसी साथी से आपको अपना काम निकलवाने के लिए वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो उन्हें उनका समाधान मिल जाएगा। आपके सारे काम निपटने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों की कोई मन की इच्छा पूरी ना होने से वह परेशान रहेंगे,जिसके कारण उनका ध्यान भटक सकता है। धन के मामले में आपको लेनदेन सावधानी से करना होगा नहीं तो कोई लिया गया फैसला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे और किसी छोटी मोटी पार्टी को भी कर सकते हैं। आप किसी प्रॉपर्टी के निवेश का मन बनाएं,तो उसमें अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक समस्याएं लेकर आएगा, यदि आपने पहले कभी कोई निवेश किया था,तो उससे भी नुकसान उठाना पर सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहना होगा,क्योंकि विरोधी उनके ऊपर कुछ गलत आरोप लगा सकते हैं,जिससे उनकी छवि खराब होगी। आप कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे व किसी से आज आप रुखा व्यवहार ना करें,नहीं तो उन्हे आपकी कुछ बातें बुरी लग सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें