फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 29 October: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 29 Oct 2022 06:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
29 अक्तूबर का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

November Horoscope 2022: नवंबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलने से कुछ नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं व अपने घर कुछ नहीं वस्तुओं को भी लेकर आ सकते हैं। किसी कानूनी कार्य में आपको नीति व नियमों का पूरा पालन करना होगा। काम काज कर रहे लोगों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई सीख लेकर ही आगे बढ़ना होगा। आज आपका तेज देखकर कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको अपने कुछ निजी मामलों को गुप्त रखना होगा। बाहरी लोगों के सामने ना रखें, नहीं तो लोग बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रो से जुड़े लोग आज अच्छा नाम व शोहरत कमाने में कामयाब रहेंगे। साझेदार में किसी नए काम को करने की शुरुआत आज आप कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगी। व्यापार कर रहे लोग सामान्य लाभ कमा कर ही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपको आज लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलेंगे, जिससे लोग भी आप से परेशान रहेंगे, यदि रिश्तो मे कोई समस्या चल रही है, तो उसका सुधार समय रहते करना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आपको लेनदेन के मामले में अपनी बातें लोगों के सामने रखनी होंगी और विद्यार्थी आज एक बड़ी सोच से आगे बढ़ेंगे। किसी प्रतियोगिता में भी जीत आसानी से हासिल कर पाएंगे। आप अपने मित्रों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए तरक्की लेकर आएगा, उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी चर्चा के विषय में बहुत ही सोच समझ कर बोलना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो आप से कोई गलती होने के पूरे योग हैं। आपको अपने भाई बंधुओं को पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थी  पूरी लग्न व मेहनत से अपनी पढ़ाई में जुटे नजर आएंगे। आपके आस पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में भी आप चुप्पी बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक बजट बनाकर आगे बढ़ना होगा व आपके स्वभाव मे विवेक व विनम्रता बनी रहेगी। आपके सामाजिक कार्यों से आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपकी किसी नए वाहन की प्राप्ति की इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें  रिश्तों में चल रही अनबन को समाप्त करने पर बातचीत होगी। आपको आज अपनी दिनचर्या में योग व्यायाम को अपनाना बेहतर रहेगा, जिसके बाद आप स्वस्थ रहेंगे। आपको आज किसी से धन उधार लेने से बचना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मिलाजुला रहेगा। आप अपने कुछ धन की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जो किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती हैं, लेकिन परिवार में बढ़ते हुए खर्चा आपका सिर दर्द बन सकते हैं। आपको काम की अधिकता रहने के कारण बदन दर्द, थकान आदि का अनुभव होगा और आप अपने कुछ कामों को कल पर भी टाल सकते हैं। सरकारी योजना में निवेश करने से आप अच्छा लाभ कमाएंगे। आप अपने आवश्यक कार्य पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे हो सकते हैं। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोग कुछ अन्य लोगो से मेलजोल बढ़ा सकते हैं।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपको इस काम में मान-सम्मान पूरा मिलेगा, लेकिन आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ कर रहना होगा, तभी वह पूरे हो पाएंगे। आपके आज कुछ धन संबंधित मामले आपको परेशान कर सकते हैं। आपको आज साहस व पराक्रम से आगे बढ़ना होगा। आप किसी नए काम की शुरुआत आज माता पिता के आशीर्वाद से करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसमें आप सावधानी बरतें।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
 वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन घर परिवार में सुख व समृद्धि लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा ना चाहते हैं, तो वह आज मिलवा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी मुश्किल समय में भी धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार में आज किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और परिवार के किसी सदस्य को कोई सम्मान प्राप्त होने से किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन परिवार के सदस्य कर सकते हैं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने विनम्र व मधुर स्वभाव से लोगों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर पाएंगे। आज आपके सुखो में भी वृद्धि होती दिख रही है। बिजनेस के मामले में आपके किए गए प्रयास आज सफल होंगे। आप घर परिवार में सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे, लेकिन कुछ लोगों को आपकी बातें बुरी लग सकती है। आपको अपने कुछ करीबियों से अपने मन की बातें शेयर नहीं करनी है। यदि कार्यक्षेत्र में आपके कनिष्ठों  से कोई गलती हो, तो आपको उसे भी नजरअंदाज करना होगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने अफसरों के सलाह मश्वरा करके  किसी काम में आगे बढ़ेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन शेयर बाजार व रियल एस्टेट से जुड़े लोग आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपकी आज किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति की इच्छा थी, तो वह आज आपकी पूरी हो सकती है।   आपको उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच कर ही आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि  लेकर आएगा और आप कार्यक्षेत्र में लोगों का भरोसा जीत कर अपने कामों को आसान कर सकते है, जिसके बाद आपकी साख चारों ओर फैलेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होंगी। विद्यार्थियों की आज कुछ अन्य विषयों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको आज अपनी पद व प्रतिष्ठा को संवारने का पूरा मौका मिलेगा। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से बातचीत बहुत ही तो तोलमोल करें। आप अपने लक्ष्य की ओर पूरा ध्यान दें।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको आज परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप अपने दैनिक कार्यों में कुछ बदलाव करके परेशान रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा है, तो आज आपको उसकी भी सुध बुध लेनी होगी। धार्मिक कार्यों में आज आपको शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी कुछ लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें