फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 28 August: मेष, वृषभ और तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन, नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ

Sun, 28 Aug 2022 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करके राहत महसूस करेंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपके पिछले कुछ समय से यदि समस्याओं ने घेरा हुआ था,तो उनसे भी आप काफी हद तक निजात पा सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति प्राप्त होने जैसे कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाई व बहन आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे और आप मित्रों के साथ किसी पार्टी की योजना भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपको भरपूर सुख मिलेगा। आप कुछ समय अपने लिए भी निकालने में कामयाब रहेंगे। आप अपने लिए कुछ नए गैजेटस लेकर आ सकते हैं। संतान के किसी कार्य से आपको निराशा होगी। आपके हाथ कई काम लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है,लेकिन आपने यदि पहले किसी को कुछ धन उधार दिया था,तो वह आपको वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको आर्थिक स्थिति मे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर होने के कारण आप किसी को भी निराश नहीं करेंगे। यदि आपसे कोई मदद मांगे,तो आपको अवश्य करनी होगी। आपको धन उधार लेने से बचना होगा,क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। परिवार में आप किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग को किसी की सलाह से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है,लेकिन पारिवारिक बिजनेस में मंदी के कारण आप परेशान रहेंगे और परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से मदद मांग सकते हैं। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है,जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। आपको व्यापार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है,नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा हो सकता है। जीवनसाथी से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप सही समय पर किसी सही निर्णय को लेकर अपना नुकसान होने से बचा सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। काम अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा,जिसके कारण आपको सिर दर्द,बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों को लेकर आएगा। उलझनों के कारण समझ नहीं आएगा कि किस काम को करूं और किसे ना करुं। आपका कोई मित्र आपको अच्छी सलाह दे सकता है,जिस पर चलकर आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। माता पिता के आशीर्वाद से आप जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने जूनियर से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन पहले से बेहतर रहेगा।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा,जिसके कारण आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। धन लाभ होने के आज पूरे योग बन रहे हैं,इसलिए आपको अपने हाथ से किसी भी काम को जाने नहीं देना है। परिवार के लोगों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। मित्रों के सहयोग से आप किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगा सकते हैं। विद्यार्थियों को अत्यधिक मेहनत के बाद ही परीक्षा में सफलता मिलेगी,इसलिए उन्हें इधर-उधर समय जाकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी परिस्थिति में वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। यदि आपने क्रोध किया,तो इससे कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। घर परिवार में चल रही कलह से आप काफी हद तक निजात पाएंगे। ऑफिस में लोग पॉलिटिक्स कर सकते हैं,जिसमें आपको फंसा सकते हैं। आपको सोच समझकर व धैर्य से ही काम लें। आज आपको किसी संपत्ति की योजना बनानी होगी। विद्यार्थी कहीं बाहर जाकर किसी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहेगा,जिसके कारण आपके दिन की शुरुआत धीमी रहेगी। कार्यालय में आपको जिम्मेदारियां अधिक सौंपी जाएंगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको इधर उधर हाथ पैर मारने होंगे। आपको अपने कुछ रुके हुए कामों की भी सुध बुध लेनी होगी,नहीं तो सभी एक साथ आपके पास आ सकते हैं और आपकी व्याकाग्रता  बढ़ेगी। राजनीति में कार्यरत लोग किसी साथी से ना उलझें,नहीं तो उनको उसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप किसी जोखिम भरे कार्यों को करने से बचें।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आर्थिक योजनाएं आपने कुछ बनाई है,तो वह अटक सकती हैं,जो आपको थोड़ा निराश तो करेंगी। कार्यक्षेत्र में दिन मुश्किल भरा रहेगा,क्योंकि आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी,जिनका आपको डटकर सामना करना होगा,उनसे घबराना नहीं है। आपका कोई मित्र आपको फसाने की कोशिश करेगा, जिनके कहने में आपको कोई लड़ाई झगड़ा नहीं करना है। विद्यार्थी कड़ी मेहनत करेंगे,जिसके बाद उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। भाई व बहनों से चल रहा विरोध समाप्त होगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। आप व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बनाएंगे,जिसमें आपको अपने साझीदार को भी साथ रखना अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को कोई नया पद प्राप्त होगा,जिसके बाद उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। परिवार में आपको मान सम्मान मिलने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे,जिसके कारण आप किसी भी कार्य को करने में संकोच नहीं करेंगे और अपनी एक्स्ट्रा एनर्जी का पूरा फायदा उठाएंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में रुचि बढ़ेगी,जिससे उनको परीक्षा में आ रही समस्याओं से फायदा मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन अच्छा रहेगा,क्योंकि आपको लाभ कमाने के कई अवसर मिलेंगे। नौकरी कर रहे लोगों की व्यापार की ओर रुचि बढ़ सकती है,जिसके बाद नौकरी के साथ-साथ छोटे-मोटे व्यवसाय में भी हाथ आजमा सकते हैं। आपको किसी पूंजी में निवेश करना बेहतर रहेगा,इसलिए दिल खोलकर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें