फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 27 September: नवरात्रि का दूसरा दिन इन राशि वालों के लिए होगा भाग्यशाली, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 27 Sep 2022 07:23 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। किसी छोटी चीज के  पीछे भागने से अच्छा है बड़े मौके के बारे में सोचें। यदि निवेश करना चाहते हैं तो बड़े मौके की तलाश करें, लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनें और समझे, अन्यथा गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छे कामों से नाम कमाने में कामयाब रहेंगे, उनके द्वारा दिए गए सुझावों का परिवार में स्वागत होगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी रचनात्मकता बढ़ाएगा। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में यदि कोई लाभ का मौका मिले, तो उसे हाथ से जाने नहीं देना है। विद्यार्थी परीक्षा के लिए अपने किसी सीनियर से बातचीत कर  सकते हैं। इसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। आप आज किसी की कही सुनी बातों पर लड़ाई झगड़ा न करें। 

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनी किसी पुरानी की हुई गलती के लिए आपको परिवार के सदस्यों से माफी मांगनी पड़ेगी। आज आपके शांत स्वभाव के कारण विरोधी आपका लाभ उठाया सकते हैं। ग्रहस्थ जीवन में शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी की सलाह पर चलकर आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग आज किसी मनचाहे पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आप अपनी अपेक्षाओं से अधिक धन कमाएंगे जिसकी आपको प्रसन्नता होगी। यदि आप किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा  के लिए जाए, तो  परिवार के सदस्यों से सलाह अवश्य करें।धन उधार देते समय सावधानी बरतें। 
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कामकाज के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी बड़े बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसे करने में आप सफल रहेंगे। आपका कोई मित्र धोखा दे सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। परिवार में आज आपके द्वारा दी गई सलाह व सुझावों का सदस्य मान रखेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता ग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति तो बेहतर रहेगी, लेकिन आपको निवेश संबंधी कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आप यदि धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह अच्छी रहेगी।  परिवार में किसी सदस्य से धन संबंधित मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ काम रुकने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है । आज कानूनी मामले में न पड़ें। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले, तो बेहतर रहेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित किसी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। वरिष्ठ सदस्य आज आपको किसी कानूनी मामले में कुछ सलाह दे सकते हैं, इसलिए उनसे सलाह मश्वरा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई संबंधित समस्या हो, तो उसमे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक कार्यक्रम में अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई नया पद दे सकते है, लेकिन कुछ विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। यदि आप अपने गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याओं से घिरे हुए हैं, तो आप उनका समाधान भी खोजने में कामयाब रहेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। व्यापार कर रहे लोगों को मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उनके सारे काम बनेंगे। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में चल रही कुछ योजनाओं को फिर से शुरू करने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को किसी खरीदारी में कोई भारी छूट मिल सकती है। आपके आज किसी मन की इच्छा की पूर्ति न होने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपनी माताजी से आज किसी बात पर उलझ सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन होने से वह स्थानांतरण कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपको  धन लाभ के काफी अवसर मिलेंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से धन प्राप्त होता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी और काम भी अच्छा चलेगा। आय के विभिन्न स्त्रोत मिलने से आप अपने कुछ रुके हुए काम को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। सामाजिक कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आप की छवि और निखर कर आएगी। आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। व्यापार से संबंधित यदि कुछ मामलों में समस्या आ रही है, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से सुलझ सकती हैं। आपके अच्छे कामों से अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे, जिससे कार्य क्षेत्र में आपको तरक्की भी मिल सकती है। यदि आप किसी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी आपको सफलता मिल पाएगी। आपके अकस्मात कुछ खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, जिन्हें आपको पूरा भी करना भी करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें