फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 26 September: इन चार राशि के जातकों पर मां दुर्गा की बरसेगी कृपा, जानें अन्य राशियों का हाल

Mon, 26 Sep 2022 12:35 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी विदेशी यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आप किसी नई संपत्ति को खरीद कर जीवन साथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने करियर को चमकाने का बहुत ही सुनहरा अवसर मिलेगा। भाई बहन आज आपके किसी लड़ाई झगड़े में बीच-बचाव करा सकते हैं। विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ कमाने  का मौका मिल सकता है। परिवार में आपके द्वारा दी गई सलाह व सुझावों का स्वागत होगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परिवार में चल रही कलह से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आप जीवन साथी से किसी व्यापार से संबंधित डील पर बातचीत कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग आज यदि कड़ी मेहनत करेंगे, तभी वह अपने व्यापार में आ रही समस्याओं में सुधार पा सकेंगे। सुल्तान सामाजिक क्षेत्रों में रुचि दिखाएंगी, जिससे आपको उन पर गर्व होगा। धन के मामले में दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे  लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में छुटपुट लाभ के अवसरों से भी अच्छा धन कमा पाएंगे। आपको आज किसी महत्वपूर्ण बात को अपने अंदर ही रखना होगा, नहीं तो वह लोगों के सामने उजागर हो सकती है।  कारोबार कर रहे लोग उसमें कुछ अन्य लोगों को भी शामिल करेंगे। आप यदि सामाजिक व धार्मिक यात्रा पर जाएंगे, तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपके किसी रुके हुए काम के पूरा होने से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप आज किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से प्रसन्न रहेंगे और उन्हें आगे के लिए प्रोत्साहित करेंगे, आपको आज कोई उपहार भी प्राप्त सकता है। आज आपको किसी कठिन परिस्थिति का भी डटकर सामना करना होगा, तभी आप उससे आसानी से बाहर निकल पाएंगे। धन का लेनदेन आप बहुत ही सावधानी से करें।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनकी वह समस्या समाप्त होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको धनलाभ मिलेगा। कोई नया कार्य मिल सकता है। आपको चुनौतियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप उसका डट कर सामना करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज परिवार में माहौल खुशनुमा रहने के कारण सभी पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। आपको आज अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखने का पूरा लाभ मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपके मित्र भी बन सकते हैं, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी।  सरकारी नौकरी से जुड़े लोग किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे, नहीं तो बाद में उन्हें परेशानी होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। आपको  किसी यात्रा पर जाने से पहले सावधान रहने की आवश्यकता है।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज कोई सुनहरा अवसर मिलेगा।   जो विद्यार्थी खेलकूद या किसी अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं, तो वह भी आज अच्छा मुकाम पा सकते हैं।  सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। माता पिता आज आपकी किसी समस्या को सुलझाने में मदद कर सकते हैं।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पहले से बेहतर रहने वाला है। आपके मन में सोचे हुए काम अचानक से पूरे हो सकते हैं, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेंगे। आज आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक पूरे हो, क्योंकि उनके पूरे होने की पूरी संभावना अधिक है। काम अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा, जिसमें आपको आराम करना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। विदेशों की यात्रा करने वाले विद्यार्थियों को  कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप मानसिक तनाव के कारण कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको तनाव को अपने ऊपर हावी होने से रोकना होगा, नहीं तो दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं। वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी। भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद का निपटारा होगा और आप एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने बाकी कामों को छोड़कर सबसे पहले जरूरी कामों को निपटाएंगे, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं और उन्हें धन लाभ भी मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्यों कि सराहना करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आपके लिए दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोई हुई थी, तो उसकी प्राप्ति आपको हो सकती है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखना होगा। आज आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज अधिकारी भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोग आज  अपने मन में चल रहे विचारों का जिक्र किसी से ना करें। जो विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उसमें सफलता हासिल करेंगे। टेक्नोलॉजी से जुड़े लोग आज किसी सुनहरे अवसर को पाकर प्रसन्न रहेगे।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा।  आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां कई नए लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी में कार्यरत लोग भी अपनी वाणी से लोगों को प्रसन्न करेंगे। यदि आपको कुछ अवरोध परेशान कर रहे थे, तो उनसे  आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। व्यापार कर रहे लोग अपना निवेश किसी परिजन से पूछताछ करके करें, नहीं तो वह आपके लिए आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें