फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope 25 October: इन तीन राशि के जातकों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव, जानें अन्य राशियों का हाल

Tue, 25 Oct 2022 03:36 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Surya Grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
Surya Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?

Surya Grahan 2022 : दिवाली के बाद आज सूर्य ग्रहण, दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग, जानें सब कुछ
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका कोई काम पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, तो आवह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में किसी पर भी अति विश्वास करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें-
Surya Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?

Surya Grahan 2022 : दिवाली के बाद आज सूर्य ग्रहण, दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग, जानें सब कुछ
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको  संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन विद्यार्थी  अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेगे, उसके लिए वह अपने गुरुजनों से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आपका कोई कानूनी संबंधित विवाद  आपके लिए समस्या लेकर तो आएगा, लेकिन आप उसे समय रहते पूरा कर पाएंगे और परिवार आप अपने माता पिता से अपने मन की समस्या को जाहिर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
Surya Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?

Surya Grahan 2022 : दिवाली के बाद आज सूर्य ग्रहण, दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग, जानें सब कुछ

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।  आपकी कार्यक्षेत्र में अच्छे कामों से वाहवाई होगी। आप अधिकारियों को कोई सुझाव देंगे, तो उसका भी स्वागत होगा, लेकिन यदि आप बिजनेस में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपको आज खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है, जो आपके प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपको कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको समस्या दे सकता है। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको किसी से भला बुरा बोलने से बचना होगा।

यह भी पढ़ें-
Surya Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?

Surya Grahan 2022 : दिवाली के बाद आज सूर्य ग्रहण, दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग, जानें सब कुछ
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं, उन्हें आज कोई अच्छी डील मिलने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन आपकी किसी नए वाहन की खरीदारी की इच्छा पूरी होगी। परिवार में आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और लोग भी आपसे प्रसन्न रहेंगे।  परिवार के किसी सदस्य के विदेश में नौकरी लगने से आप प्रसन्न रहेंगे और उन्हें घर से दूर जाना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग आज किसी अच्छी नौकरी को पाकर प्रसन्न रहेंगे।

यह भी पढ़ें-
Surya Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?

Surya Grahan 2022 : दिवाली के बाद आज सूर्य ग्रहण, दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग, जानें सब कुछ
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपकी कोई गलती लोगों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको उनसे माफी मिलेगी।  राजनीति में कार्यरत लोग नाम तो कमाएंगे , लेकिन  कोई अच्छा पद न मिलने के कारण समस्या बनी रहेगी। आपको किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी रुके हुए काम को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है।

यह भी पढ़ें-
Surya Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?

Surya Grahan 2022 : दिवाली के बाद आज सूर्य ग्रहण, दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग, जानें सब कुछ
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और आपके अच्छे कामों से अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। परिवार में आप संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी कोई छोटी सी गलती आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपने नौकर चक्रों का भी पूरा सुख मिलेगा, लेकिन मन से आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। 

यह भी पढ़ें-
Surya Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?

Surya Grahan 2022 : दिवाली के बाद आज सूर्य ग्रहण, दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग, जानें सब कुछ

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के प्रयास सफल रहेंगे और उन्हें किसी नए काम को करने में मजा आएगा। आपको किसी काम में अनदेखी करने से बचना होगा। जिम्मेदारी से कार्य करके आप बहुत कुछ पा सकते हैं। आपकी अच्छी सोच कार्यक्षेत्र में आपके काम आएगी। जीवन साथी आपकी किसी बात से नाराज रहेंगी, इसलिए उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। पिताजी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। यदि आपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाई है, तो उसमें परिवार के सदस्यों से परमिशन लेकर जाएं। 

यह भी पढ़ें-
Surya Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?

Surya Grahan 2022 : दिवाली के बाद आज सूर्य ग्रहण, दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग, जानें सब कुछ

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आप मेहनत से किसी अनजान व्यक्ति का भरोसा जीत सकते है। आपका कोई गलत निर्णय आपको समस्या दे सकता है। अपने धन का निवेश किसी अनुभवी व्यक्ति से पूछ कर करे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। आपको  किसी आवश्यक काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
Surya Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?

Surya Grahan 2022 : दिवाली के बाद आज सूर्य ग्रहण, दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग, जानें सब कुछ

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन के लेनदेन के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपको रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई आपसे धन उधार मांगे, तो आप उसे धन बहुत ही सोच विचार कर दे। करियर को लेकर आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं और आप किसी नए काम को करने के लिए उत्साहित रहेंगे और उसे पूरा करके ही चैन से बैठेंगे। आपको अपनी साख चारो और फैलाने का पूरा मौका मिलेगा। मामा पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें-
Surya Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?

Surya Grahan 2022 : दिवाली के बाद आज सूर्य ग्रहण, दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग, जानें सब कुछ

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जिम्मेदार व्यक्तियों की तरह अपने सभी कार्य को पूरा करना होगा और कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाकर उनकी कुछ गलतियों को माफ करें। आपके सभी काम समय से पूरे हो पाएंगे। आपको आज किसी गंभीर विषय पर बातचीत करने को मिल सकती है और आपकी किसी परिजन से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ साथ किसी और कला में भी ध्यान जा सकता है। आपको पद व प्रतिष्ठा मिलने से अहंकार नहीं करना है।

यह भी पढ़ें-
Surya Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?

Surya Grahan 2022 : दिवाली के बाद आज सूर्य ग्रहण, दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग, जानें सब कुछ

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर भी समस्या हो सकती है। धार्मिक व आध्यात्मिक कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और विभिन्न क्षेत्रों में भी आप सफलता की नई रखेंगे। आपको आज भाग्य  के भरोसे किसी काम को नहीं करना है। आप अच्छे कामों से अपना नाम बनाएंगे और आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें लापरवाही करने से बचें।
यह भी पढ़ें-
Surya Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?

Surya Grahan 2022 : दिवाली के बाद आज सूर्य ग्रहण, दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग, जानें सब कुछ
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज धन लाभ होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। घर में किसी मागंलिक कार्यक्रम की तैयारियों को करने में लगे रहेंगे। आज आपको कुछ अप्रत्याशित लोगों से सावधान रहना होगा और आपको किसी भी निर्णय को सावधानीपूर्वक लेना होगा। जल्दबाजी में आप कोई कार्य ना करें। किसी सरकारी काम को करने में नियमों का पूरा ध्यान रखें। व्यवसाय कर रहे लोग आज किसी पर भरोसा  बहुत ही सोच विचार कर करें।

यह भी पढ़ें-
Surya Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?

Surya Grahan 2022 : दिवाली के बाद आज सूर्य ग्रहण, दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग, जानें सब कुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें