फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 25 April 2022: मेष, मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों को नौकरी में तरक्की पाने का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 25 Apr 2022 06:15 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आप जीवनसाथी अथवा संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने प्रिय की बातों में आकर कहीं धन का निवेश नहीं करना है। आपको संतान के शिक्षा से संबंधित कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आप दानपुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,लेकिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा क्योंकि उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने भाइयों से पिछले गिले-शिकवे दूर करके उनसे गले मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मुद्दा भी सुलझ सकता है,लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में तोलमोल कर बोलना ही बेहतर रहेगा,नहीं तो आपकी अपने अधिकारियों से भी झड़प हो सकती है,जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह उनसे मिलने आ सकते हैं। आप अपने व्यवसाय में रुके हुए धन की प्राप्ति के कारण प्रसन्न रहेंगे।आप परिवार के किसी सदस्य से किए वादे को पूरा करते नजर आएंगे,लेकिन किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर आपका आपका मन परेशान रहेगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं को चालू करेंगे,जिनसे आप लाभ अवश्य  कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए कुछ निवेश की योजना भी बना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपका मन भी धार्मिक कार्य की ओर अग्रसर होगा। आपका किसी भी विपरीत समाचार को सुनकर मन परेशान रहेगा,जिसके बाद आप पक्ष अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं और नौकरी से जुड़े जातकों को अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उनकी कुछ छोटी-मोटी गलतियों को भी नजरअंदाज करना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी किसी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा,उसके लिए डॉक्टरी सलाह मशवरा करना आवश्यक होगा। आज आप कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं,जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी नये प्रोजेक्ट पर भी काम कर सकते हैं। आपका किसी परिजन से वाद-विवाद खड़ा हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों  के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने कुछ पुराने कर्ज भी उतारने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों के प्रति सतर्क रहना होगा या उनके कामों की ओर ध्यान नहीं देना है और आज आप आलोचकों की आलोचना में ही लगे रहेंगे और अपने कार्यों की ओर ध्यान नहीं देंगे उसका फायदा आपके विरोधी उठा सकते हैं। जो लोग धन का लेनदेन करने जा रहे हैं उन्हें सावधान रहना होगा। वह किसी से उधार लेने से बचे,नहीं तो आपको उस धन को वापस कर पाना मुश्किल होगा। जीवनसथी से यदि कुछ अनबन चल रही थी तो आज वह समाप्त होगी और आप एक दूसरे के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अच्छे मूड में रहेंगे और अपने परिजनों के लिए कुछ भला सोचेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों से किसी काम में उलझने से बचना होगा । तभी वह किसी अंजाम तक पहुंच पाएंगे। छोटे व्यापारियों को किसी डील को फाइनल करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। यदि आप किसी नयी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसके लिए कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह आपके लिए  घाटे का सौदा हो सकता है। आपको अपने किसी भविष्य में किए गए कार्य के लिए परिजनों से माफी मांगने पड़ सकती है।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि आपको किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन करना है तो आपको उसके लिए तैयार रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैंतो वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आपको अपने रुके हुए कामो के प्रति भी सचेत रहना होगा तभी आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से धोखा मिल सकता है,जिसे आप सज्जन समझते हैं। आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपके शत्रु प्रबल रहेंगे,जो आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आप प्रयास करते नजर आएंगे।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपके मन में किसी प्रकार का भय बना रहेगा। जिसके चलते आप किसी भी निर्णय को समय पर नहीं लेंगेलेकिन आपकी वह चिंता व्यर्थ की होगी। छोटे व्यापारियों को छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन्हें उन्हें पकड़ कर तुरंत लाभ कमाना होगा। यदि व्यापार संबंधी किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो अवश्य जाएं क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी से आपका कोई मतभेद हो सकता है,जिसमें आपको उनकी बात समझनी होगी,नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं। माता जी को आज आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपको कुछ पिछले किए गए निवेशों का लाभ मिलेगा। आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य उनके लिए किसी छोटे-मोटे पार्टी को भी आयोजित कर सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा वहां आपको तोल मोलकर बोलना ही बेहतर रहेगा। आपकी आज कुछ गणमान्य लोगों से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने किसी प्रियजन की ओर से कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। यदि आप किसी जोखिम भरे निर्णय को ले,तो उसमें सावधानी जरूर बरतनी होगी,नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने किसी साथी की बातों में नहीं आना है,लेकिन विद्यार्थियों के लिए दिन आज उत्तम रहेगा। यदि वह किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं,तो वह कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है,लेकिन यदि आपका कोई कानूनी कार्य चल रहा है,तो उसमें आज देरी हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य में गिरावट लेकर आ सकता है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को भी पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे,लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण आप पीछे हट जाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप यदि अपने पार्टनर के कहने में आकर किसी निर्णय को लेंगे,तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  आपके कुछ बनते हुए कामों में रुकावट पैदा होंगी,जिससे आपको मानसिक तनाव भी रहेगा। मित्रों से आज आपको हर संभव मदद मिलती दिख रही है,लेकिन परिवार में किसी सदस्य पर किए हुआ भरोसा टूटने के कारण आप निराश होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें