फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 22 April 2022: सिंह राशि वालों को हो सकती है अचानक धन की प्राप्ति, जानें क्या कहते हैं अन्य राशियों के सितारे

Fri, 22 Apr 2022 06:51 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायी रहेगा। यदि आप किसी नए व्यवसाय को करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी सामाजिक सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आपकी किसी मित्र से कोई बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको तुरंत माफी मांगना बेहतर रहेगा, नहीं तो यह लंबी खिंच सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक कार्य नहीं मिलने के कारण आप किसी अधिकारी पर भड़क सकते हैं, जो आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर देगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको व्यवसाय के कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल के समय आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। यदि सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, तो उन्हें किसी वरिष्ठ अधिकारी के सामने कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जिसे उन्हें पूरा अवश्य करना होगा, लेकिन व्यापार में अनावश्यक व्यय के कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपको धैर्य से सभी स्थितियों को संभालना होगा तभी आप लोगों से भी अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए छुटपुट लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आपके नौकर चाकर के सुखों में भी वृद्धि होगी। आपको व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े, तो अवश्य करें। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको किसी से भी अपशब्द बोलने से बचना होगा नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तो में भी वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी के लिए आज  कोई उपहार ला सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप अपने आप में ही मस्त नजर आएंगे, इसलिए आप कार्य क्षेत्र में भी किसी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देंगे। तभी आप अपने कार्य में सफलता हासिल कर सकेंगे। माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपकी कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी को यदि आप कोई नया व्यवसाय कराएंगे, तो उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। लेकिन आपको अपनी संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए गुरुजनों से बातचीत करनी होगी, तभी आप उनका समाधान खोज पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपके सामाजिक उत्तरदायित्व में भी बढ़ोतरी होगी और आपको व्यापार में आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें जीवन साथी को साथ अवश्य लेकर जाए। नहीं तो आप दोनों के बीच कोई विवाद खड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बिजनेस कर रहे लोगों की लंबे समय से चल रही समस्या समाप्त होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से भय बना रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके घर परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायर होने से परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी को आयोजित कर सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत और धैर्य दोनों को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा के अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप अधिकारियों की नजरों में आंखों का तारा बनेंगे। वहीं यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जाना चाहिए। आपको मानसिक शांति  मिलेगी। किसी निराशाजनक समाचार को सुनकर माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिसके कारण आपको धैर्य बनाकर रखना होगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसकी वजह से आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य को समय नहीं दे पाएंगे और वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं। माताजी ने यदि आपको कोई कार्य सौंपा हैं, तो आपको उसे समय पर पूरा करना होगा। यदि भाइयों को आपकी मदद की आवश्यकता हो तो अवश्य करें। आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, नहीं तो आप किसी गलत काम की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं।
 

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपका विश्वास धर्म व अध्यात्म के प्रति और गहरा होगा, लेकिन यदि आपने अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बरती, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग पूरा फायदा उठाएंगे। आपको किसी के कहने में आकर धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपके संचय धन को भी समाप्त करा सकते हैं।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दिखा रहा है। आपके घर अचानक से अतिथि आगमन होगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में भी आपको अपने कार्यों को ध्यान मग्न होकर करना होगा, नहीं तो आपकी किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी, लेकिन आपको घर परिवार की समस्याओं को देखते हुए कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी किसी मन की इच्छा को आप अपने जीवनसाथी से साझा करेंगे, जो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगी।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायी रहने वाला है। आप घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं। यदि किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की इच्छा आपके मन में  थी, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को भी अपने कुछ कमजोर विषयों पर अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको अपने आस-पड़ोस में चल रहे, किसी वाद विवाद मे ना पड़ना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप सारा दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन संतान को  किसी प्रतियोगिता में जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको कुछ स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है, जिसे आप योग व ध्यान के द्वारा भी समाप्त कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में  आपको किसी खास उपलब्धि के मिलने से या प्रसन्न रहेंगे, लेकिन किसी से वाद-विवाद भी हो सकता है। आपको बहन के विवाह में आ रही समस्या के लिए किसी परिजन से सलाह मशवरा करना पड़ेगा। नव विवाहित जातकों को संतान प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें