फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 21 July: शुभ योग बनने से इन 7 राशि वालों की बदल सकती है किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 21 Jul 2022 07:02 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा और दिन का कुछ समय परोपकार के कार्यों व माता पिता की सेवा में भी लगाएंगे। आपको किसी के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कार्यक्षेत्र में चल रही योजनाओं पर ध्यान लगाएं। कार्यक्षेत्र में आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको कोई नया पद प्राप्त हो सकता है। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उनके लिए विवाह के उत्तम अवसर आएंगे। आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। परिवार व घर से दूर जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,वह अपने परिवार के सदस्यों से मेल मिलाप करने आ सकते हैं। रात्रि के समय आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। काम की अधिकता के कारण आपको अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देना होगा नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी किसी बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति के पाने की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। भाइयों के साथ चल रही अनबन को आपको समाप्त करना होगा,नहीं तो दूरियां अधिक आ जाएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको पिछली की हुई गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है। विद्यार्थी आज इधर-उधर घूम कर ही समय व्यतीत कर देंगे,लेकिन उन्हें अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आपको व्यर्थ के व्यय करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर देंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको शीघ्रता व भावुकता में लिए गए किसी निर्णय के लिए बाद में पछतावा होगा,इसलिए सावधान रहें। कार्य व्यवसाय में बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आप अपने कुछ पुराने कर्ज भी उतारने में सफल रहेंगे। संतान का धार्मिक कार्य के प्रति रुझान देखकर आपका मन प्रसन्न होगा,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह आज विवाह बंधन में बध सकते हैं।  राज्य मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको देव दर्शन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आशातीत सफलता दिलाने वाला रहेगा,लेकिन आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। संतान को कोई नई नौकरी का ऑफर आ सकता है,जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो बड़ों की बात सुनना भी बेहतर होता है। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए  दिन उत्तम रहेगा,क्योंकि वह अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। आप कुछ समय वृद्धजनों की सेवा व दान पुण्य के कामों में भी लगाएंगे। यदि आपको कोई मित्र निवेश संबंधी योजना को समझाए,तो आपको उसमें निवेश करने से बचना होगा। आपका कोई पुराना मामला सुलझ सकता है,जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को कर रहे हैं,उन्हें आज मन मुताबिक लाभ मिलेगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा और आपको किसी परीक्षा में जीत मिल सकती है। आपकी भागदौड़ अत्यधिक रहने के कारण मौसम का व्यापक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है,जिसके कारण आपको थकान,बुखार और सिरदर्द आदि हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको पर्याप्त मात्रा में मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपकी कोई बहस बाजी हो,तो उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। आपके यश व कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। आपको यदि किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े,तो उसमें भी धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो आपके कुछ शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करते करने में व्यतीत करेंगे। आपको घर परिवार में चल रही समस्याओं का भी समाधान कराना होगा,लेकिन उसमें आपको दोनों पक्षों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर भी धन खर्च करेंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है,तो उसमें आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनकर समझकर ही कार्य करना होगा,नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन व्यावसायिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। यदि आप व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने पर भी विचार विमर्श कर रहे हैं,तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो उनका समाधान आप जीवनसाथी के साथ मिलकर खोजने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी,क्योंकि आपका कोई रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। सायंकाल के समय धार्मिक स्थानों पर धार्मिक स्थानों पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उसमें खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ेगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपका किसी संपत्ति की खरीदारी का सौदा टल सकता है,लेकिन जीवनसाथी को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है,जिसको लेकर आ भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपका खर्चा भी अधिक होगा,जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है,उन्हें  जनसभाएं करने का मौका मिलेगा,जिसके कारण उनके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। माता से आप अपने मन की कुछ बातों को शेयर करेंगे,जिसके कारण आपको आपका मानसिक बोझ कम होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन से कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार में छोटे बच्चे यदि आपसे कुछ फरमाइश करेंगे,तो आप उन्हे पूरी करते नजर आएंगे। माता-पिता के सहयोग से आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं,जिसके लिए  दिन उत्तम रहेगा। आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स की मदद से शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें