फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 21 August: तुला और धनु राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, वृषभ राशि वाले रहें संभलकर

Sun, 21 Aug 2022 07:27 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका अपने किसी जूनियर से वाद-विवाद हो सकता है,जिसके कारण आपका मूड खराब रहेगा। प्रेम संबंधों में आप एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आएंगे,जिसके कारण आप लोगों की भी परवाह नहीं करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य को विदेश में नौकरी मिलने से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। फंड व शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग बहुत अधिक मात्रा में धन निवेश ना करें।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नरम गरम रहने वाला है,क्योंकि आपकी नौकरी में अधिकारियों से वाद विवाद होने के कारण आपके मन में उलझने रहेंगी और आपका प्रमोशन भी रुक सकता है। परिवार में यदि आपका कोई वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज है,तो आपको उनसे माफी मांगने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप जल्दबाजी के कारण कोई गलत निर्णय ले सकते हैं,जो बाद में आपकी परेशानी बन सकता है। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। माताजी को आप अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं के बारे में बता सकते हैं।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ मिलता दिख रहा है। अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आपको व्यावसायिक योजना में भविष्य के लिए निवेश करना बेहतर रहेगा,बाद में आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी और उन्हें डिनर डेट पर भी लेकर जा सकते हैं,जिसके कारण आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। राजनीति और सामाजिक कार्यों से संबंधित आपको कुछ मीटिंग में जाना पड़ सकता है,जहां आपकी बात को मान-सम्मान दिया जाएगा,जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आपके सामने कोई धन से संबंधित समस्या चली आ रही है,तो उसके लिए आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से किसी वाद विवाद में ना पड़े,तो बेहतर रहेगा,नहीं तो रिश्तों में आपसी दरार पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों के कुछ नए संपर्क बन सकते हैं। यदि कोई कानूनी मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था,तो वह भी सुलझेगा और व्यावसायिक परियोजनाओं में भी आप काफी धन लगाएंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे,तो उसे भी आप पूरा एंजॉय करेंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन माता पिता की मदद से दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों के चलते परेशान रहेंगे,जिसके कारण आप अपने किसी भी कार्य को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों के आसपास नए अवसर होंगे,जिन्हें पहचान कर उनसे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलती दिख रही है और उनका प्रभाव भी पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती है। संतान को धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर देख आपका मन प्रसन्न रहेगा।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आप यदि कोई निवेश करना चाहे,तो उसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें,तो वह भविष्य में आपको अच्छा निवेश दे सकता है। आपके अंदर एक नयी ऊर्जा का संचार रहेगा। आपको खाली बर्बाद नहीं करना है,इसलिए आपको व्यापार के लिए योजना बनाकर लाभ कमाने पर ध्यान देना होगा। विवाह योग्य जातकों को अभी कुछ दिन और संयम बनाए रखना होगा,तभी उन्हें उनका पार्टनर मिल सकता है। आपको के निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मसला लंबे समय से चल रहा था,तो उसमें जीत मिलती दिख रही है। प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध स्थापित होंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे इन लोगों को अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना है। योग व व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा,जिससे आप हर क्षेत्र में लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी और आपका यदि कुछ कर्ज था,तो आप उसे भी उतार सकते हैं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। आपकी आय के साधन बढ़ने से आपकी आय में वृद्धि होगी और अपनी धन संबंधित समस्याएं सुलझा लेंगे। अपनी कमजोरियों को आपको किसी के आगे नहीं आने देना है,नहीं तो वह इसका पूरा फायदा उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अधिकार सौपे जाएंगे,जिसके कारण आपको तनाव तो होगा,लेकिन आप उसे अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। आपकी यदि अपने किसी रिश्तेदार अथवा मित्र से अनबन चल रही थी,तो वह समाप्त होगी।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा,जिसके कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कारोबारियों का उनके क्षेत्र में आज प्रभाव पड़ेगा और उनके तेज के सामने उनके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको किसी भी सौदे को बहुत ही सावधानी से करना होगा,नहीं तो वह गलत भी हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहेगा। आपके मन में कुछ उलझने रहेंगी,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे,जिसके कारण आप किसी से कुछ भी नहीं बोलेंगे और ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है,नहीं तो आपका कड़वा बोलना आपके किसी परिजन को बुरा लग सकता है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरा साथ देंगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को साझेदारी में किसी भी व्यवसाय को करने से अच्छा लाभ मिल सकता है और उनका आत्मविश्वास और गहरा होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे,जिनसे मिलकर आप अपने आपको प्रभावशाली बना पाएंगे। आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की अपेक्षाओं का सामना करना होगा। व्यवसाय कर रहे लोग अपने किसी काम को मिलने से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको किसी कार्य से संबंधित यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में शत्रु हो सकते हैं और आप उनकी कमियों को निकालकर आपके कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें