फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 20 August: कर्क,सिंह समेत इन तीन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, आर्थिक फायदा मिलने के योग

Sat, 20 Aug 2022 08:26 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal- रचनात्मक और कलात्मक कार्य का विकास होगा। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंद दिलाने वाला रहेगा। रचनात्मक और कलात्मक कार्य का विकास होगा। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा,लेकिन वह किसी बड़े निवेश के चक्कर में लगे रहेंगे। माताजी से आप किसी पुरानी की हुई गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। किसी व्यक्ति की सलाह व सहयोग से आपको फायदा होगा। मित्रों के साथ आप पार्टी कर सकते हैं या फिर पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। परिवार और मित्रों के साथ से आपको फायदा मिलेगा किसी भी वाद विवाद में आपको संयम बनाएं रखना होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे,उन्हें भी किसी मुकाम पर पहुंचने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्य किसी बात पर वाद विवाद में पड़ सकते हैं,जिन्हे देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन भाई बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो उसे आप किसी परिजन की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी मकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कमाई भी अच्छी रहेगी और लोग भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके साथ कोई धोखा भी हो सकता है वह आपको कोई किसी गलत काम में फंसाने की कोशिश करेगा,उनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी से अपने मन में चल रही उलझनों को बताने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपकी बातों का मजाक बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे और मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कुछ नरम गरम रहेगा। आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं,जिनको लेकर आप परेशान भी रहेंगे। आप आज माता पिता की सेवा में लगाएंगे। काम की अधिकता होने के कारण व्यस्तता बनी रहेगी,लेकिन फिर भी आप अपने जरूरी कामों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप पूरा करेंगे। बिजनेस में आपको तरक्की मिलने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ नई उपलब्धियां हासिल करने का मौका मिलेगा। आपको कोई किसी संपत्ति में हाथ डालने से पहले परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी होगी,नहीं तो आप फंस सकते हैं। आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है,तो उसमें आज भ्रम की स्थिति बनी रहेगी, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। आपका कोई संपत्ति से संबंधित मामला सुलझेगा। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे और वह आपके काम की प्रशंसा करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ घूमने जा सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों से संबंधित कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी और आपको उसमें सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई परिचित आपसे मिलने आ सकता है,जिसके कारण आपके चेहरे का रंग खिल उठेगा। आप आज किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे,जहां आपका किसी ज्ञानी व्यक्ति से मिलकर मन प्रसन्न होगा।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपको जोखिम वाले कार्यों को हाथ डालने से बचना होगा। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसे स्थगित कर दें,क्योंकि किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है,तो आपका वह रोग फिर से उभर सकते हैं। आपको किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है,जो आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है। अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है। आपका कोई परिजन आपसे मदद मांग सकता है।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,जिसका आपको लाभ मिलेगा। आपकी किसी पुराने मित्र या साथी से मुलाकात हो सकती है,जिससे आपके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको धन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। संतान के बढ़ते हुए खर्चों को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। कारोबार या बिजनेस कर रहे लोगों को अपेक्षित लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझन भरा रहेगा। आपके मन में उलझनों की स्थिति बनी रहेगी और आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को करूं या ना करूं। ऐसे में आपको कोई बड़ा जोखिम उठाना नुकसानदायक रहेगा,लेकिन आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी,जिसके कारण आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी की दी गई सलाह पर चलने से पहले सोच विचार अवश्य करें। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए अच्छा रहेगा,क्योंकि आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सर्तकता बरतने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास नकारात्मक सोच वाले लोगों से बचने की कोशिश करनी होगी,नहीं तो आपका मन भी वैसा ही होगा। आपको खर्चा अधिक करना होगा,लेकिन उसके लिए आप एक बचत प्लान करके चले,तो बेहतर रहेगा और अपने गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण लगाना आवश्यक है। आपको बुद्धि व विवेक से कार्य करने होंगे नहीं तो आप कुछ भी गलत काम के लिए हां कर सकते हैं। कोई आपको अपनी मीठी बातों में फंसाने की कोशिश कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहेगा,क्योंकि उनका लंबे समय से चल रहा लड़ाई झगड़ा समाप्त होगा। राज्यकीय क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो उनके साथी उनकी चुगली लगा सकते हैं। आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे,जिन पर चलकर आप लाभ भी आसानी से कमा पाएंगे,लेकिन जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर संतान के करियर से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने पर विचार कर सकते हैं,जो आपके लिए अच्छा रहेगा,लेकिन शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को अच्छे काम के लिए अपने अधिकारियों शाबाशी मिलेगी,जिससे उनका मनोबल और ऊंचा होगा,जो लोग सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते हैं,उन्हे कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होने से आप अपने परिवार के सदस्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें