फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 19 July: इन चार राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा शुभ, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

Tue, 19 Jul 2022 06:11 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज कार्यक्षेत्र में किसी पिछली की हुई गलती को लेकर परेशान थे,तो वह आपके सामने आ सकती है और उसमें आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ेगी। यदि आप अपने पुराने कर्जे की वसूली करने जाएंगे,तो आपको उसमें कुछ धन अवश्य प्राप्त होगा। आप आलस्य के कारण किसी नए कार्य में हाथ डालने से बचेंगे। मित्रों के साथ आप सैर सपाटे पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको माता पिता से सलाह लेकर जाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके कंधों पर कुछ अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। घर परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी,क्योंकि संतान या घर परिवार में किसी के विवाह में यदि समस्या आ रही थी,तो आपको समस्या का समाधान खोजना होगा। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आप धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर भी जा सकते हैं,जो आपके लिए मानसिक शांति लेकर आएंगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी गरीब व्यक्ति के दान पुण्य के कार्यों में धन लगाना बेहतर रहेगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको काफी कठिनाई के बावजूद कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है। आपको कुछ नई योजनाओं में निवेश करने का मौका मिलेगा,जो भविष्य में चलकर आपके लिए भरपूर लाभ देगी,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके कार्यों में रुकावट डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं,जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग यदि किसी व्यक्ति से वाद-विवाद में पड़े,तो वह उनकी छवि को खराब करने की कोशिश करेगा,इसलिए सावधान रहें।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि कोई वाद विवाद चल रहा है,तो उसे भी समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। आपको दूसरों के लिए अच्छा सोचना होगा,नहीं तो गलत भावना रखने के कारण आपके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। आवेश में आप कभी-कभी कोई भारी गलती कर बैठते हैं,जो बाद में आपकी परेशानी बन जाती हैं। आपका कोई अपना परिजन आपके साथ धोखा कर सकता है,इसको लेकर आप परेशान रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको एक के बाद एक प्रसन्नतादायक सूचना सुनने को मिलती रहेगी। दिन का कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। किसी मांगलिक उत्सव में जाने का  आपको लाभ मिलेगा,क्योंकि वहां की कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी,जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उनके द्वारा किए गए कार्यों की आज सराहना होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज उनकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपका नाम लेकर फायदा उठाने की कोशिश करेगा,लेकिन विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे,जिसके लिए वह अपने सीनियर्स से बातचीत भी कर सकते हैं। ऑनलाइन कार्य कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। जीवनसाथी से आप कुछ निवेश संबंधी योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आप अपने ऑफिस के किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे और आपकी कोई उलझन आपका सिर दर्द बन सकती है। आप अपने घर की साफ सफाई अथवा साज सज्जा का भी कुछ सामान खरीद सकते हैं। आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो आपका कोई रिलेशनशिप खराब हो सकता है,ऐसे संकेत मिल रहे हैं।  आप काम की व्यस्तता के चक्कर में संतान की बातों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। परिवार में  आपको कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि उन्हें कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती है या फिर वह किसी नये कारोबार को करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आप अपने कामों से ज्यादा दूसरों के कामों में इंटरेस्ट दिखाएंगे,जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको अपने स्तर पर जो भी करना है,उसे समय रहते ही कर लें तो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके परिवार में विवाह योग्य सदस्यों के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह साथी को घुमाने लेकर जा सकते है।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने काम को पूरा करने में भी कुछ तत्परता दिखाएंगे। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो स्वाधीनता से जांच ले,नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों का कार्यभार बढ़ सकता है और जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा,नहीं तो वह गलत हो सकता है। आपको व्यापार में कुछ पुरानी लेकिन यदि परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आए,तो आपको उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा।
 

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले को लंबा खींचने की कोशिश नहीं करनी है,नहीं तो वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन सकता है। यदि आपने कोई मन्नत मांग कर रखी थी,तो वह पूरी होगी, जिसके लिए आपको तत्काल यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। आपके लिए आज का दिन किसी पुराने संकल्प को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे,जिन पर आपको लगाम लगानी होगी,नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं,जिसके बाद आप परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को नया पद  मिलता दिख रहा है,तो आपको उसे स्वीकार करना होगा। परिवार के किसी सदस्य को विदेश से नौकरी का आफर आ सकता है,जिसमें आपको उन्हें रोकना नहीं है। परिवार में आपकी महत्वाकांक्षाएं आज पूरी होंगी। जीवनसाथी को आप डिनर डेट पर भी लेकर जा सकते हैं,लेकिन संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को आपको समय से पूरा करना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव अथवा सभा समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं,लेकिन आज आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने संचित धन को भी समाप्त कर देंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना भी बना सकते हैं। आपको किसी भी व्यक्ति से मुकाबला नहीं करना है,नहीं तो आप उसमें अपना धन व्यर्थ ही करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें