फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 17 April 2022: तुला राशि वालों को मिल सकता है संपत्ति लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल 

Sun, 17 Apr 2022 06:40 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको शासन व सत्ता का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। आपको पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा और आपके कुछ अच्छे मित्र भी बनेंगे। आपको संतान के भविष्य को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह अपना रास्ता स्वयं ढूंढ लेंगे। विद्यार्थियों को अभी कुछ समय और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण आप अपनी प्राथमिकता के आधार पर कार्य का चयन कर सकते हैं। यदि आपने प्रथमिकता के आधार पर कार्य नहीं किए तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। यदि किसी कार्य में विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योकि आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय  आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा, जिसके कारण अपने व्यापार मे सभी लाभ आसानी से कमा पाएंगे।
 

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप व्यर्थ का व्यय करने से बचें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है और आपका संचयित धन भी समाप्त होने से कोई नहीं रोक सकता। पिताजी के शारीरिक कष्ट में इजाफा हो सकता है, थोड़ी सावधानी  बरतें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है। आपकी आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ी रहेगी, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों का मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों से आपके कुल का नाम रोशन होगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से आप अपनी माताजी को मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपनी माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो उनको कोई समस्या आ सकती है। अपना ऐश्वर्य दिखाने के लिए यदि आप धन व्यय करते हैं तो आपके शत्रु परेशान रह सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक का रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका वाद विवाद हो सकता है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि आपको नेत्रों से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो उसमें सुधार होगा। आपको जीवन साथी से बातचीत करते समय वालों की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं। माता-पिता से आप अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे और उनका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपने व्यापार के कुछ कार्य को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेंगे। यदि किसी कार्य को करें, तो उसे पूरे साहस व निष्ठा से करें, तभी वह सफल होगा। आपको अपने माता-पिता का सुख व सहयोग भरपूर मात्रा में प्राप्त होता दिख रहा है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, किंतु लोग इसे आपकी मजबूरियां व स्वार्थ समझेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक धन लाभ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपकी संपत्ति व अधिकारों में इजाफा होता दिख रहा है। आपको आय के कुछ नए स्त्रोत और प्राप्त होंगे, जिसके कारण आप कुछ पुराने कार्य में भी निवेश कर सकते है। विद्यार्थी अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखेंगे। आप दिल से दूसरों का भला सोचेंगे और लोगों की सेवा में लगे रहेंगे। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आपके भाई आपको किसी कार्य को करने को मना करे तो आपको उसे नहीं करना है, नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
 

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका मन परेशान रहेगा, क्योंकि आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, जो आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। यदि आपका कोई कार्य  कानून में लंबित है, तो आपको उसकी सुध-बुध लेनी होगी, तभी आप उसमें पूर्ण रूप से सफलता हासिल कर पाएंगे। यदि आपके शत्रु आपको भड़काने की कोशिश करें, तो भी आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। आप  अपने व्यापार की चल रही समस्याओं को भी आसानी से हल कर पाएंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो उसमें आपको भी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपके अंदर दान पुण्य करने की भावना विकसित होगी। आप कुछ धार्मिक अनुष्ठानों में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो सोच समझकर ही आगे बढ़ें अन्यथा आपको स्वार्थी समझा जा सकता है। आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना चाहिए नहीं तो आपको पेट दर्द, अपच, गैस आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी और आपको नया व्यवसाय करना भी भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे और अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीद सकते हैं। आपको खुश देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है, लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे। यदि किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े, तो दिल खोलकर करे। भविष्य में आपको उसका पूरा लाभ मिलेगा। संतान द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग व नौकर चक्रों के सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आप पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप व्यापार में अपनी बुद्धि से कुछ नई नई खोज करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको अपने किसी परिजन से विश्वासघात मिलने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। आप अपने खुशमिजाज व्यक्तित्व के कारण कुछ और नए मित्र बनाने में सफल रहेंगे। यदि संतान के विवाह से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो आपको उसका हल मिलेगा। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलने से उनका मनोबल और ऊंचा रहेगा। छोटे व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन फिर भी वह अपने दैनिक खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे।  आपको यदि किसी डील को फाइनल करना पड़े, तो बुद्धि व विवेक से निर्णय करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें