फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 16 July: वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 16 Jul 2022 07:06 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चे भरा रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके कारण आपका कार्य करने में मन भी नहीं लगेगा। आपके ऊपर यदि पहले से कुछ कर्जा था, तो वह और बढ़ सकता है। आपकी किसी नजदीकी परिजन से मुलाकात होगी। परिवार के सदस्य के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा। यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक लोगों के बीच आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। जीवन साथी से आपको तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो प्रेम संबंधों में दरार पैदा हो सकती है। आपको  कुछ छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेंगी, जिनके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें  सुनहरा मौका मिल सकता है, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप संतान के भविष्य से संबंधित किसी किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर परिवार का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई उचित रिश्ता आने से सभी प्रसन्न रहेंगे। किसी खास मित्र की मुलाकात से आपके मन को सुकून मिलेगा। आप  माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलाने लेकर जा सकते हैं। जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं, वह उसे छोड़ने पर विचार कर सकते हैं। आप यदि अपने मन के विचारों को किसी के सामने जाहिर करेंगे, तो वह बाद में आप का मजाक बना सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। किसी अनुभवी व प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपको चुटपुट लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिनको पहचान कर आपको उन पर अमल करना होगा, तभी आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों से आपको किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको खांसी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य मे किसी प्रकार की समस्या लेकर आ सकता है। आपको किसी भूमि व वाहन की खरीदारी में सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कानून में चल रहा था, तो उसमें अभी आप को राहत नहीं मिलेगी।विद्यार्थी लोगों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान लगाएं। आपके कुछ मित्रों द्वारा आपको कोई धन संबंधित योजना का पता चलेगा, लेकिन उसमें  निवेश करने से बचें।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपनी बल व बुद्धि से काफी सारी समस्याओं का हल खोजने में सफल रहेगे और आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसके आपके पास कमी थी। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन आपके मन में व्यर्थ की उलझनो के कारण समस्या रहेगी। समाज में अच्छी छवि आपकी पहचान बनेगी, लेकिन आपके मन में चल रही उलझनों के कारण आप किसी व्यक्ति से कुछ कठोर शब्द बोल सकते हैं, जिसके कारण आपको परेशानी होगी। वरिष्ठ सदस्यों से भी आपको डांट खानी पड़ सकती है।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके  प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आयेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी आज कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी, जिनका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के लिए यदि आप किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी  दिन उत्तम रहेगा। लेकिन माता-पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ आप पार्टी करने की सोच सकते हैं,  जिसमें आपको परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में लगायेगे। परिवार के सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार में खुशियां भरा माहौल रहेगा। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से भी सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान के सुंदर भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिनके लिए जीवनसाथी से बातचीत अवश्य करें। यदि आपसे पिछली कुछ गलतियां हुई थी, तो आपको उन्हे सुधारने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। परिवार के सदस्यों की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय के लिए कुछ यात्राएं करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपको काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान के सुंदर भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिनके लिए जीवनसाथी से बातचीत अवश्य करें। यदि आपसे पिछली कुछ गलतियां हुई थी, तो आपको उन्हे सुधारने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। परिवार के सदस्यों की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय के लिए कुछ यात्राएं करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपको काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यापार में नई योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है,  आर्थिक स्थिति थोड़ा कमजोर रहेगी। आपके किए गए प्रयास सफल होंगे। आपको किसी फाइनेंस कंपनी में निवेश करने का मौका मिल सकता है। आपके कुछ मित्र भी आपके विरोधी नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। प्रेम संबंध और अत्यधिक प्रगाढ़ होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखद रहने वाला है। व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी और सभी कार्य निश्चित समय पर पूरे हो जाएंगे, इससे आपको प्रसन्नता होगी। आपकी  किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी, लेकिन घर में सुख शांति में कुछ खलल आ सकता है, क्योंकि परिवार में किसी सदस्य को चोट लगने लगने के कारण भागदौड़ अत्यधिक होगी। विद्यार्थी किसी नई परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें उनको अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें