फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 15 August: कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम, जानें अन्य राशियों का हाल

Mon, 15 Aug 2022 12:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं पर काम करेंगे, जिसमें आपके जूनियर भी आपका पूरा साथ देंगे। व्यवसाय संबंधी किसी यात्रा पर भी आपको जाने का मौका मिलेगा, जिससे उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपकी किसी अनुभवी व प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। घर परिवार में चल रही कलह को आप वरिष्ठ सदस्यों की सूझबूझ से निपटाने में कामयाब रहेंगे और परिवार के सदस्य एकजुट होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव भरा रहेगा। आपको रुपए पैसे के लेनदेन में बजट बनाना होगा, तभी काम करना होगा, नहीं तो आप अपना काफी धन समाप्त कर देंगे। राजनीतिक मे कार्यरत  लोगों के कार्य की सराहना होगी। घर का वातावरण सुखमय रहेगा। आप पहले से अधिक एनर्जी से भरपूर नजर आएंगे, इसके कारण आप अपने सभी कार्यों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में यदि छोटी-मोटी परेशानियां चल रही थी, उनसे आज आपको निजात मिलेगी।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी, जो खास रहेगी। सरकारी नौकरी में अधिकारियों से आपको शालीनता बनाकर रखनी होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। किसी भी तरह का निवेश आपको बहुत ही सोच समझ कर करना होगा। संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। आपके खर्चे होंगे, जो आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। आपके व्यापार के कोई खास डील फाइनल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके घर में चल रही परेशानियों से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लंबी रुकी हुई योजनाओं को आज फिर से शुरू करने का समय है। आज आप अपने घर के रखरखाव के साथ साज सज्जा का पूरा ध्यान रखेंगे, उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं। नौकरी में काम अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा। ग्रहस्थ जीवन में आप सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगे। माताजी आपसे किसी समस्या पर बातचीत कर सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि उनके प्रेम विवाह में कुछ बाधा आ सकती है। किसी नए भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी के लिए आप योजनाबद्ध तरीके से चलें, तो बेहतर रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों से संबंधित काम के लिए आपको किसी अधिकारी से मुलाकात करनी पड़ सकती है। आपको किसी को यदि धन उधार देना पड़े, तो परिवार के सदस्यों से पूछ कर दें। छोटे बच्चे कुछ फरमाइश कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों मैं आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के काम में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन आपके द्वारा आपकी सराहना होगी। आपको सेहत को अच्छी बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम करना होगा, नहीं तो आपको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। विद्यार्थी का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन आप के चारों ओर का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपका कोई परिचित आपसे मुलाकात कर सकता है, जिसमें आप किसी समस्या का हल निकलने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को किसी टारगेट को पूरा करना होगा, नहीं तो अधिकारी आप पर बरस सकते हैं। विवेक व संयम से काम ले, तो आप हर परिस्थिति से आसानी से बाहर निकल सकेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में लगाएंगे। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भाग लेने के कारण आपकी व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का भी पूरा ख्याल रखेंगे और उनकी सेवा सत्कार करते नजर आएंगे। आपके दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी,जिसे आपको बातचीत से समाप्त करना होगा। परिवार के किसी सदस्य को विदेश में नौकरी मिलने के कारण वह वहां जा सकते हैं। यदि आपको कोई सलाह मशवरे की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से लें। 

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको परिजनों का सहयोग व साथ मिलता रहेगा, जिसके कारण आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रहेंगे। कोई व्यवसाय संबंधी यात्रा भी आप कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को प्रमोशन अथवा पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप अपनी पिछली गलतियों में कुछ सुधार करेंगे, अत्यधिक मेहनत वह कार्यभार की अधिकता का आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। विद्यार्थी यदि कठिन परिश्रम करेंगे, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहेगा। आप अपने आलस्य से कारण रोजमर्रा के कामो में भी कुछ बदलाव करते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों से आपसी संबंधों को मधुर बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी अपनी माताजी से कुछ कहासुनी हो सकती है। आपको ध्यान लगाकर कार्य करने होंगे, नहीं तो लापरवाही के कारण आपको ऊपर कोई मुसीबत आ सकती है। पिछले रुके हुए कार्य आपके लिए परेशानी बन सकते हैं।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ कमजोर रहेगा। आपके पहले किए गए निवेशो से मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बना देगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया, तो अपने पार्टनर से आपको धोखा मिल सकता है। प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे, लेकिन फाइनेंस संबंधी कार्य पूरे तरीके से सफल होंगे। व्यापार में आप कुछ नई योजनाओ को लॉन्च कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, उनके घर में सुख शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में विस्तार संबंधित कुछ योजनाएं बनेंगी और आपके सभी काम समय से पूरे होते नजर आएंगे। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो उसमें कोई बाधा आ सकती है। आपको निवेश संबंधी कामों से फायदा मिलता दिख रहा है। आपको अत्यधिक भाग दौड़ से बचना होगा, नहीं तो कोई चोट आदि लग सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें