फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 13 August: तुला और मिथुन समेत तीन राशि वालों को मिलेंगे बेहतर परिणाम, आय में होगा इजाफा

Sat, 13 Aug 2022 12:16 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप संतान को किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दिलाने के लिए जा सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी सोच में कुछ बदलाव करना होगा,नहीं तो लोग आपसे किनारा करने लगेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है,नहीं तो आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। जो लोग बिजनेस की गति को लेकर परेशान हैं,तो उन्हे किसी निर्णय को लेकर पछतावा होगा। राजनीति में कार्यरत लोग आज जनता का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक रोग से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप संतान को किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दिलाने के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे,जिसके कारण आप समय पर काम पूरा करके देंगे। जो लोग खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं,तो उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा व जीवनसाथी की बातों को सुनना और समझना होगा,तभी आप अपने व्यवहारिक जीवन को खुशहाल बना पाएंगे।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम रहेगा। उन्हें कोई बेहतर अवसर आ सकता है और परिवार के सदस्यों द्वारा भी उसे तुरंत मंजूरी मिल सकती है। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको कहीं कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है,जो आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी मेहनत से किसी रुके हुए कार्य को पूरा करके प्रसन्न रहेंगे। पिताजी आपकी कार्यों की प्रशंसा करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। आपको अपनी गतिविधियों की ओर ध्यान लगाना होगा। आपको वर्क फ्रॉम होम के साथ-साथ कुछ व्यायाम आदि भी करना होगा नहीं,तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। दोस्तों व परिवारों का परिवार के सदस्यों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। जो युवा करियर के लिए इधर-उधर नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं,तो उन्हें कठिन परिश्रम के बाद आज सफलता मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां तो रहेगी,लेकिन फिर भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपके दोस्तों के साथ आपका कुछ तनाव हो सकता है। आपको घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी,क्योंकि आपके द्वारा सौंपा गया कार्य समय पर पूरा करके देंगी। आप बहुत सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे,यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करें तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। महिलाएं किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमा सकती हैं, वह उनके लिए लाभदायक रहेगा। आप जटिल समस्याओं का समाधान कर पाएंगे। विदेशों से जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं,उन्हें किसी नए कारोबारी से जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन आपका कुछ रिश्तों में यदि दरार चल रही थी,तो उसे आप काफी हद तक सामाप्त करने में कामयाब रहेंगे। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है,तो उसमें आपको सफलता मिलती दिख रही है। पारिवारिक बिजनेस में मंदी के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता है। आप अपनी दौलत व शोहरत के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी करेंगे,लेकिन आपको किसी से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। संतान को किसी बड़ी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। जो आपके परिवार की खुशी का कारण बनेगी। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज अपने साथी के साथ सैर सपाटे पर जा सकते हैं।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी कठिनाइयां समाप्त होती दिख रही है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी परिजन से लंबे समय से चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा। भाइयों से आप किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी भी आपके कार्य को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। मामलों में व्यवस्थित काम करना फायदेमंद और लाभकारी रहेगा निजी मामलों में आप आज किसी किसी परिजन से सलाह ले सकते हैं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। जो लोग ऑनलाइन कार्य कर रहे हैं,वह किसी बड़ी संस्था से जुड़कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप बहुत कुछ हासिल करना तो चाहेंगे,लेकिन उसे जल्दबाजी में बिल्कुल ना करें,नहीं तो वह निर्णय आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। माताजी की सेहत में अचानक कोई गिरावट आने से आपको परेशानी होगी, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ आप शॉपिंग पर जा सकते हैं,जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर ही किसी काम को करना बेहतर रहेगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,उनकी लोकप्रियता और बढ़ेगी और उनके समर्थको में भी इजाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपके शत्रु भी आपके सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। कारोबार कर रहे लोगों को किसी बड़े निवेश से बचने की जरूरत है,नहीं तो वह उनके लिए समस्या लेकर आ सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से काफी हद तक छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको कोई पुराना दिया हुआ उधार आपको वापस मिलेगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सामाजिक रूप से सक्रिय तो रहेंगे,लेकिन कुछ कार्य को लेकर परेशान भी हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनको आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके काफी हद तक समाप्त करने में सफल रहेंगे। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यापार में गतिविधियां कुछ कमजोर रहेंगी। आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं,जिसमें माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-शांति भरा रहेगा। कामों में कुछ उतार-चढ़ाव जरूर आएगा, लेकिन आप अपनी आवश्यकताओं के पूर्ति लायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। ननिहाल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको आपका कोई करीबी धोखा दे सकता है,जिसके बाद आप थोड़ा परेशान तो होंगे,लेकिन फिर अपने आपको समझा लेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें