फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 12 April 2022 : इन पांच राशि वालों को व्यापार और नौकरी में लाभ के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Tue, 12 Apr 2022 06:36 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल : कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने जूनियर से काम निकालने के लिए उनसे मीठी वाणी का प्रयोग करना होगा, तभी आप उनसे अपना काम निकलवा पाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आप अपने माता पिता को किसी तीर्थस्थान पर लेकर जा सकते हैं,जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद कानून में चल रहा है,तो उसमें आपको अभी राहत नहीं मिलेगी और वह कोई नया मोड़ ले सकती है। सायंकाल के समय आपकी योजनाओं की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके घर अतिथि आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है,जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे,लेकिन  आपको परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसले को लेते समय ध्यान देना होगा कि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा आवश्यक है।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि आपका कोई जमीन ज्यादाद से संबंधित मामला आपको हानि पहुंचा सकता है और आपको अपनी बात लोगों के सामने दृढ़ता पूर्वक रखनी होगी,तभी आप कामयाब हो पाएंगे। आज पास व दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं,लेकिन आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आपका किसी संपत्ति का सौदा पूरा होगा,जिसमें आपको लाभ अवश्य होगा,लेकिन आपको किसी के कहने पर अपने धन का निवेश नहीं करना है,नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा,जो लोग नए व्यापार करने की सोच रहे हैं,वह कुछ योजनाएं बनाएंगे,लेकिन उन्हें अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। भाइयों के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को भी कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा,लेकिन आपको व्यर्थ में व्यय करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। आपके भौतिक साधनों में वृद्धि होगी,लेकिन आपको किसी से भी कटु वचन बोलने से पहले सावधान रहना होगा। आप संतान के भविष्य के लिए यदि कोई योजनाएं बनाने जा रहे हैं,जीवनसाथी से बातचीत अवश्य करें।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके भौतिक सुखो व साधनो में वृद्धि का दिन रहेगा जिससे आपकी कीर्ति और बढ़ेगी और आपके चारों ओर का वातावरण के सुखमय रहेगा। आपको संतान की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी। परिजनों व सहकर्मियों से आज आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपको किसी गुप्तचर की बातों को सुनना होगा,वह आपके फायदे की हो सकती हैं। आपको नौकर का भी सुख मिलता दिख रहा है,लेकिन विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। यदि बिजनेस कर रहे लोगों का कोई प्रोजेक्ट लंबे समय से रुका हुआ है,तो उसको हरी झंडी मिल सकती है,लेकिन आपको बुद्धि से विवेक से लिए गए निर्णय में ही सफलता प्राप्त होगी और आपके पुरुषार्थ व आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आपको अपने पुराने मित्रों का सहयोग मिलता दिख रहा है। आप संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। यदि माताजी से कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो,तो आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आपको व्यापार में कुछ और निवेश करने से पहले विचार विमर्श करना होगा,तभी आप उसका भरपूर लाभ उठा पाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा, जिसके कारण आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता रहेगी,लेकिन फिर भी आप अपने खर्चों पर लगाम नहीं लगाएंगे,जो बाद में आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगे। आपको किसी नए वाहन को खरीदने का शुभ रहेगा और आपके कुछ रुके हुए काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। संतान को द्वारा कोई ऐसा कार्य होगा,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा,लेकिन आपका प्रेमजीवन जी रहे लोगों में कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है,जिसको बातचीत के जरिए ही सुलझाना बेहतर रहेगा।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
नौकरी से जुड़े जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि आपने किसी को उधार दिया या अपने धन का कहीं पर निवेश किया,तो वह आपको आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको किसी मित्र से मिलकर पुराने गिले-शिकवे दूर कर देंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। राजनीति  प्रतिस्पर्धा में आपको विजय प्राप्त होती दिख रही है। अविवाहित जातकों के लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं,लेकिन आपको धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर सम्मान प्राप्त होगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा और जिसके कारण आप अपने व्यवसाय के रुके हुए कार्य को पूरा करने मे समय व्यतीत करेंगे,लेकिन आपको किसी कानूनी कार्य में जीत मिलती दिख रही है। आपको किसी शादी पार्टी में सम्मिलित होते समय खान-पान व तेज मसालों से बने व्यंजनों को खाने पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो आपको पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। सायंकाल के समय किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको परिवार में छोटे बच्चों की बातों को सुनना व समझना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के उत्तम रहेगा। आप किसी पूजा-पाठ,सत्संग आदि में भी सम्मिलित हो सकते हैं,जो लोग नया व्यापार चला रहे हैं,उन्हें कुछ योजनाएं बनानी होंगी,तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे। सायंकाल के समय राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को कुछ नेताओं से मिलने का मौका मिल सकता है। यदि भाई व बहनों से कोई तनाव चल रहा है,तो उसमें भी सुधार होगा। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। परिवार में आपकी बातों का मान होगा,जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को अपनी चतुर बुद्धि से अपने सभी कार्य को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे,जिसे देखकर उनके कुछ शत्रुओं को परेशानी होगी,लेकिन उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे और आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। यदि आपका धंन फंसा हुआ था,तो उसके वापस आने की पूरी संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने बिजनेस की ओर ध्यान देना होगा,लोगों के साथ बेकार में बैठकर समय व्यर्थ ना करें,नहीं तो वह आपका कोई विवाद भी करा सकते हैं।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए पुरानी देनदारियों से छुटकारा लेकर आएगा। आप अपने पुराने रुके हुए कार्य को पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं,लेकिन आप शत्रुओं को अपने रास्ते से ही नाश करने में सफल रहेंगे,लेकिन फिर उनको लेकर चिंतित रहेंगे। आपको अपने बढ़े खर्चों पर लगाम लगाने बाद में आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं,जो लोग इस नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं,उन्हे कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा,नहीं तो उनका सौदा गलत साबित हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे,जहां आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण उनकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा,जिसके कारण वह किसी से कुछ भी बोलने से पहले नहीं सोचेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं,जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए गुरुजनों से सलाह मशवरा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें