फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 10 June : मेष और वृश्चिक राशि वालों की आय में होगा इजाफा, कुंभ और मीन को मिलेगा भाग्य का साथ

Fri, 10 Jun 2022 01:18 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने कुछ घर की जिम्मेदारियों को भी समझना होगा और उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उनकी कुछ गलतियों को भी माफ करना होगा,तभी आप उनसे अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपने किसी से उधार लिया,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी जोखिम भरे कार्य में हाथ डालने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आप अपने हुनर और साझेदारी से किए गए कार्यों में बखूबी धन कमाएंगे व लोगों का प्यार भी लूटेंगे। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी सामाजिक योजना में धन का निवेश करने की सोचा है,तो उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यवसाय को चलाया है,तो उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उनके मन में कोई डर भी नहीं रहेगा। यदि कोई रुपये पैसे से संबंधित समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी,तो आपको उसका समाधान भी अवश्य मिलेगा। मन में यदि कोई बात आए तो उसे परिवार के सदस्यों के सामने अवश्य रखें,तभी आपको उसका हल मिल पाएगा। संतान को आप कोई नया व्यवसाय भी करा सकते हैं। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का मन बना रहे हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होंगी। ननिहाल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है,क्योंकि आपका यदि कोई मुकदमा कानून में चल रहा है,तो उसमें आज आपको विजय प्राप्त होगी। नौकरी में आपको आपका जूनियर आपसे धोखा कर सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया,तो आपको उसे चुका पाना मुश्किल होगा। आपको अपनी किसी डील को भविष्य को देखते फाइनल करना होगा, नहीं तो आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपका अपने किसी प्रिय मित्र से भी लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको किसी भी बात को अपने दिल पर लगाने से बचना होगा,नहीं तो आप लोगों से नाराज ही रहेंगे। कामकाज में  आपको अपने किसी प्रिय की मदद से मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। आप व्यवसाय में अपनी कुछ नई योजनाओं को भी लंच करेंगे। काम के सिलसिले में आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई मनपसंद कार्य सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,जिनको लेकर आप परेशान भी हो सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आपके हाथ कोई प्रॉपर्टी लग सकती है। ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बनने की पूरी उम्मीद है,लेकिन यदि परिवार के किसी सदस्य से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है,तो आपको उसे समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। आप घर के जरूरी कामों में भी हाथ बढाएंगे,लेकिन बढ़ते खर्चों को लेकर आपको कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे,लेकिन आपको कोई धन संबंधित समस्या हो सकती है।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है जिसके कारण आपको उनकी कोई गलत बात भी माननी पड़ सकती है। पारिवारिक बिजनेस में किसी अन्य व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ सरकारी नियमों के कारण परेशानी होगी,जो लोग अभी सिंगल हैं, उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। राजनीति की दिशा मे कार्यरत लोगो को कोई नया पद मिल सकता है।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपको किसी माध्यम से धन प्राप्त होता दिख रहा है,जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न रहेंगे। माता पिता को आज देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए आपको अपने माता-पिता व भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है,लेकिन आपको अपने अधूरे पड़े कामों की भी सुध बुध लेनी होगी,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आपको चारों ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे,जिसके कारण आपके मन मे संतोष बना रहेगा। यदि किसी प्रॉपर्टी की सौदेबाजी करने जा रहे हैं,तो उसमें आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा। मानसिक समस्याएं यदि आपको परेशान कर रही थी,तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। युवाओं को आज करियर से जुड़ी कुछ नई जानकारियां प्राप्त होगी और कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपने व्यस्त समय से भी समय निकाल कर उनके साथ समय व्यतीत करेंगे,जिससे कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे।  आपको व्यर्थ की समस्याओं पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी किसी खास मामले में जीत हो सकती है,जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे। आपको किसी से नाराज भी हो तो भी कड़वे वचन नहीं बोलने हैं,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। नौकरी में आपके कामों द्वारा आपको सराहना मिलेगी व अधिकारियों की ओर से प्रमोशन भी मिल सकता है। आपको अपनी आमदनी को बढ़ाने के और अच्छे मौके प्राप्त होंगे,जिनसे आप उत्तम लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आपको परिवार में भाई व बहनों का सहयोग मिलेगा,लेकिन मित्रों के साथ कुछ अनबन रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ दैनिक सामानों की खरीदारी भी करने जा सकते हैं,लेकिन आपको किसी पर भी भरोसा आंख मूंदकर करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी,लेकिन संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत काम में पड़ सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें