फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 09 October: वृषभ और कर्क राशि वालों को बेहतर अवसर मिलेंगे, कन्या और कुंभ राशि वालों धन लाभ

Sun, 09 Oct 2022 08:40 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको किसी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपके कुछ खर्चे बढ़ेंगे,जो आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा नहीं करना है। आप अपने पारिवारिक रिश्तों में चल रहे अनबन को समाप्त करके आज सभी को एक दूसरे के समीप लेकर आएंगे। यदि माता पिता आज आपको किसी काम को करने के लिए मना करें,तो उसे नहीं करना है। कभी कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। आपको आज कोई एलर्जी या इंफेक्शन आदि की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे,लेकिन कुछ नए स्त्रोतों से धन प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन आपको आज जीवनसाथी के मन में चल रही उलझनों पर बातचीत करनी होगी। आपके कुछ रुके हुए कानूनी मामले आज आपके लिए परेशानी लेकर आ सकते हैं,इसलिए आपको उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल ना लें,नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ने से आप सजग रहेंगे और अधिकारी भी आप पर पूरी नजर रखेंगे,इसलिए आपको पूरी मेहनत से कार्य करना होगा। संतान के करियर को लेकर यदि आप चिंतित हैं,तो आपको उसका समाधान भी आसानी से मिल जाएगा। आपको आज कोई पैरों में दर्द अथवा कमर में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। भाई बहनों से चल रही अनबन को आपको बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। भाग्य मजबूत होने के कारण आप किसी बड़े निवेश में भी आंख मूंदकर हाथ आजमाएंगे,जिसमें आप अच्छा खासा लाभ कमाने में भी कामयाब रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। पिताजी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकते हैं,जिसमें आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कुछ अपशब्द बोल सकता है,जिन्हें आप चुप रहकर सुनेंगे। आपको आज जानबूझकर किसी गलत व्यक्ति की मदद करने से बचना होगा। आप किसी सरकारी काम को पूरे नियम व अनुशासन के साथ करेंगे,तभी आपको कोई समस्या नहीं होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपको खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा। किसी कार्य के लिए रणनीति बनाकर आगे बढ़े तभी वह बिना विघ्न के पूरा होगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिलेगा और आप अपनी कला का भी प्रदर्शन अच्छे से कर पाएंगे। आज किसी भूमि,भवन आदि से संबंधित कोई मामला आपकी परेशानी बन सकता है,जिसे आपको तुरंत बातचीत करके सुलझाना होगा नहीं तो वह आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे,लेकिन फिर भी उन्हें अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके कुछ व्यापारिक मामले आपका सिर दर्द बन सकते हैं,इसलिए आप किसी पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करें। आपका कोई मित्र आपके धन के निवेश की गलत सूचना दे सकता है। आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी बेहतर रहेगा,नहीं तो आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। विद्यार्थी कठिन परिश्रम के बाद ही परीक्षा में सफलता पा सकेंगे,इसलिए उन्हें अपना ध्यान इधर-उधर लगाने से बचना होगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों के प्रति सावधान रहना होगा व उन्हें पूरा करना होगा,नहीं तो वह लटक सकते हैं। खेलकूद में भाग ले रहे विद्यार्थियों को आज जीत अवश्य मिलेगी। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबित है,तो उसमें आपको वकील से बातचीत करनी होगी,तभी आपको उसका समाधान मिल पाएगा। यदि आपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा किया था,तो आज आपको उसे भी पूरा करना होगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने काम में ध्यान देना होगा व अपने कार्यों पर पूरा फोकस रखना होगा ताकि आप उन्हें समय रहते पूरा कर सकेंगे। आपके रिश्ते में किसी ऊर्जा के होने से आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आय में वृद्धि होने से आपको अपने मन में अहंकार की भावना को विकसित नहीं होने देना है,नहीं तो इससे आपके कुछ रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। आप किसी की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।
 

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाकर कोई अच्छा पद पा सकते हैं। व्यस्तता अधिक रहने के कारण आप परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने सभी कार्यों को पूरा आसानी से पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को आज अपने कमजोर विषयों में मदद के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको कुछ जनकल्याण के कार्यों पर भी ध्यान देना होगा जिससे आपकी छवि और निखर कर आएगी।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में उत्तम रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे,लेकिन आपको दूसरों के मामले से बचना होगा। आज आपके साहस व पराक्रम से आपके शत्रु भी आपस में लड़ कर नष्ट हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप सबको साथ लेकर चलने की रणनीति बनाएंगे,लेकिन उसे मित्र पूरी नहीं होने देंगे। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगे रहेंगे। निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आप कुछ रचनात्मक कार्य से भी जुड़ेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में कोई विवाह का प्रस्ताव आ सकता है,जिससे परिवार के लोग भी प्रसन्न रहेंगे। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे,जिससे आपको एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें