फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope 04 November: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों को मिल सकते हैं कुछ अच्छे अवसर.पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 04 Nov 2022 01:00 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

November Horoscope 2022: नवंबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा,उन्हे कोई खुशखबरी मिल सकती है और आपकी धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,जिसके कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे और मन से प्रसन्न रहेंगे। आप अपने आवश्यक कार्य को जल्द पूरा करने की कोशिश करें,तभी वह समय से पूरे हो पाएंगे। जल्दबाजी में आप कोई दिखावा ना करें,इसमें आप अपना धन ही व्यय करें और सहजता से आगे बढ़े,तो आपके लिए दिन बेहतर रखने वाला है। आप निवेश संबंधी कुछ गतिविधियों में भी पूरा ध्यान लगाएंगे, जिनका आपको फायदा भी अवश्य मिलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपको लाभ के नए-नए अवसर मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कुछ योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। आप प्रतिस्पर्धा में भी रुचि दिखाएंगे। आपको धन के मामलों में अपने आंख व कान खुले रखने होंगे, तभी आप उनसे पीछा छुड़ा पाएंगे और नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे लोगों को आज कोई मित्र अच्छी सूचना दे सकता है। आपको किसी सरकारी काम व उसके नियमों का पालन करना होगा,नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। 

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आप व्यवहार बड़प्पन दिखाएंगे और छोटों की गलतियों को माफ करेंगे,जिससे आपके बीच का रिश्ता और गहरा होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ व्यावसायिक गतिविधियों मे आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त होने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। परिवार के किसी सदस्य को आज कोई पुरस्कार मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। शासन सत्ता का भी आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। करियर को लेकर यदि आप कुछ परेशान थे,तो आप  नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपके अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको अपने मित्रों व परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज शिक्षा की ओर पूरा ध्यान लगाएंगे,जिसके कारण विद्यार्थी किसी नौकरी की परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकते हैं। आप मनोरंजन के कार्यों पर पूरा फोकस करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थी को विदेश में किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आपको आज किसी को बोलने से पहले सोचना होगा,नहीं तो उसे आपकी बात बुरी लग सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी खास मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं,लेकिन यदि आपको कोई आवश्यक कार्य है,तो आपको उसे कल पर टालने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने आलस्य के कारण नुकसान करा सकते हैं। आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा,लेकिन आपको आज अपने परिजनों के शिकवे सलाह की आवश्यकता होगी,तभी वह आपको कोई अच्छी बात समझाने में कामयाब रहेंगे। आप जल्दबाजी मे कोई गलत निर्णय सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा।  आप सिर्फ अपने लक्ष्य की प्राप्ति में लगे रहेंगे,जिसके कारण आप व्यापार में लाभ के अवसरों को नहीं पहचानेंगे और पुरानी योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि साझेदारी में कोई व्यवसाय चल रहा है, तो वह अच्छा चल सकता है। आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपका किसी से धन उधार लेना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपका कोई मित्र आज आपसे अपने निजी जीवन में चल रही समस्याओं पर बातचीत कर सकता है।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
नौकरी से जुड़ें जातकों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा मुकाम पाने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको आज अपनी सोच में बदलाव लाना होगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,जिसके बाद वह दान धर्म के कार्य में भी आगे बढ़ेंगे। आपको किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय नही लेना है। विद्यार्थी पूरी मेहनत व लगन से पढ़ाई करेंगे और किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। आप आज उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनके अपने साथी से संबंध मधुर रहेंगे और यदि कोई वादा किया था,तो वह पूरा करना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपको धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी,तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। यदि आपने किसी सम्पति का सौदा किया था,तो आज वह आपको प्राप्त हो सकता हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो आपको उससे समस्या हो सकती है। भावनात्मक मामलों में आप सकारात्मकता बनाई रखें।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी के लिए रहेगा। आप किसी नई सम्पति की अभिलाषा पूरी होगी। आपका कोई करीबी आज आपसे कुछ मदद मांग सकता है। आप भावेश में आकर कोई निर्णय न लें,नहीं तो बाद में आपको समस्या को सकती है। आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों को संभालने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। आपको आज उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप किसी बड़ी उपलब्धि को हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। आपका कोई कानूनी कामआज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है,जिसमें आपको सावधान रहना होगा। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा,जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं आपको घेरे रहेंगी,लेकिन आप उन सबसे घबराएंगे नहीं। आपको अपने परिजनों के सहयोग से किसी नए काम में निवेश करने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाओं को बल मिलेगा। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से आना जाना लगा रहेगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन से जोड़ सकते हैं। वाणी की मधुरता आज आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप आज ससुराल पक्ष लोगों से मिल मिलाप करने जा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा,लेकिन आप कुछ नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें,नहीं तो उसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। आप अपनी कला व कौशल को सभी कामों में आगे बढे़ंगे। घर परिवार के खर्चों के लिए आपको एक बजट बनाना बेहतर रहेगा नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,जिससे आपकी साख चारो ओर फैलेगी। रचनात्मक कार्य में भी आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें