फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 04 June: वृश्चिक, मकर और मीन राशि के लिए दिन लाभ लेकर आएगा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Sat, 04 Jun 2022 12:16 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। समाज में आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। आपको किसी सरकारी काम विशेष सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। सायंकाल के समय आपकी कोई खास डील फाइनल हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद लेकर आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने के कारण आप परिवार के सदस्यों के साथ देवस्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।  व्यापार में यदि आप कुछ नहीं योजना शुरू करने जा रही हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा, जिसे  देखकर आपके शत्रु भी परेशान रहेंगे। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज वह और लटकेगा, लेकिन उसमें आपको किसी को रिश्वत देनी पड़ सकती है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके दिमाग में कुछ नई योजनाएं आएंगी, जिनको आपको तुरंत आगे बढ़ना होगा। यदि आपने किसी से शेयर की तो, वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में आज आप पूरा दिन व्यतीत करेंगे, जिसका लाभ आपको मिलेगा। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवन साथी से आपका कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन फिर भी आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी। कार्य क्षेत्र में आप अपने वरिष्ठों की मदद पाकर किसी कठिन कार्य को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहेगा। आपके कुछ अधूरे काम निपटेंगे और आप वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ यदि आप घूमने फिरने की किसी योजना बनाने जा रहे हैं, तो उसमें परिवार से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होगी, जिसके अभिलाषा लंबे समय से कर रहे थे। यदि आप धन निवेश संबंधित कोई कार्य करते हैं तो यह आपके लिए लाभकारी होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण आप अपनी संतान के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे, जिनके कारण आपका मूड खराब रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई से हटकर खेलकूद के काम में ध्यान लगाना बेहतर रहेगा। अपने किसी कारीबे से मदद न मिल पाने के कारण आपका मन दुखी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको सुकून देगा। 
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको अपने व्यवहार में संयम व सावधानी रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका  कड़वा रवैया लोगों को बुरा लग सकता है, इसलिए आपको किसी से बातचीत सोच विचार कर करने में ही फायदा है। परिवार में  किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन फिर भी आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाना बेहतर रहेगा, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि  आपने कुछ परिवर्तन किया, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों के  कुछ नए शत्रु तैयार रहेंगे, जो उनको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा क्योकि उन्हें अपने किसी परिचित की मदद से कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। आपके परिवार व आसपास के लोग आपके लिए कुछ परेशानी खड़ी कर सकते हैं, ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। यदि किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया, तो उसमें आपको अपने व्यवसाय के पार्टनर से भी सलाह मशवरा लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा न करने के कारण वह आपसे नाराज हो सकती है। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाने का मौका मिलेगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिससे कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में यदि आप कुछ नवीनता ला सके, तो आगे चलकर आपको इसका पूरा साथ मिलेगा। परिवार में सुख शांति और प्रतिष्ठा का आनंद उठाएंगे। यदि आपका कोई मित्र निवेश संबंधी योजना बताए, तो आप उसमें सोच विचार कर ही हाथ डालें। संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपके पास नए अवसर आएंगे, जिसे आपको पहचानना होगा, तभी आप उससे लाभ कमा पाएंगे। आपको अपने किसी भाई बंधुओं के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को जोखिम सावधानी से उठाना होगा, नहीं तो वह किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझता दिख रहा है, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। यदि आपके परिवार में कोई कलह  चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठाएगी।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ था, तो उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा व आपका अपने पार्टनर के प्रति प्रेम और गहरा होगा। आपको अपने रोजमर्रा के कामों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि ऐसा किया, तो उसमें आपको परेशानी होगी। आप अपनी संतान के करियर से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ मे आने से आप की व्यग्रता बढ़ सकती है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, आप के कष्टों में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से बचें, अन्यथा आपको अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। यदि वह किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें भी उन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सभी कुछ हासिल करेंगे। यदि कोई समस्या आए तो आपको धैर्यता बनाएं रखने की आवश्यकता है। अपने मधुर व्यवहार के कारण आप मुश्किल से मुश्किल समय से बाहर निकल जाएंगे। व्यापार में जोखिम उठाना आपके लिए हितकर रहेगा। आज किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। दफ्तर में आपको  कोई मनपसंद कार्य सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें