फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope 03 November: पांच राशि के लोग राजनीति क्षेत्र में अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 03 Nov 2022 07:00 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

November Horoscope 2022: नवंबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी भी मामले में लापरवाही बरतने से बचना होगा और आपको कुछ अन्य स्त्रोतों से भी आय प्राप्त होती दिख रही है,जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगी। आप आज कामकाज को लेकर परेशान रहेंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी प्रकार की मदद मांग सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको शासन सत्ता का भी पूरा लाभ मिलेगा,लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना होगा उसके बाद ही उनका विवाह हो पाएगा। परिवार के सदस्यों से चल रही अनबन आज आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकती है,जिसमें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके उसे समाप्त करना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उनके विरोधी भी आज उनके साथी बन सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। क्योंकि आप समय पर कोई निर्णय लेकर नुकसान होने से बचा सकते हैं। आपको आर्थिक मामले में आज किसी पर भरोसा नहीं करना है। संतान से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है,जिसके बाद वह आपसे नाराज  हो सकते है। आपको किसी परिजन से अपने मन की समस्याओं पर बातचीत करनी होगी। जो आपको सही रास्ता दिखाएंगे। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोग आज किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपने यदि अपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा,तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आपकी कोई पिछली की गई गलती से आज आपको सबक लेना होगा। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के सदस्य आपका प्रत्येक मामले में पूरा साथ देंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई सरप्राइस पार्टी का आयोजन कर सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से परिवार में खुशियां रहेंगी,लेकिन आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। आपके अधिकारी आज किसी मामले में आप से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको जीवन साथी की सेहत के प्रति सावधान रहना होगा,क्योंकि उन्हें आज कोई आंखों की समस्या हो सकती है। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों का आपको पूरा पालन करना होगा। आप अपनी आय व्यय में संतुलन बनाए रखें,तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको अपने आवश्यक व रुके हुए कार्यों को पूरा करने कि आपको एक सूची बनानी होगी तभी वह समय पर पूरे हो पाएंगे। आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है,जिसमें बात करके आपको पुराने गिले-शिकवे दूर करने होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखमय रहने वाला है और कोई नए व्यवसाय की योजना बना रहे लोगों को सावधान रहना होगा। आपको कार्य क्षेत्र में अपने लक्ष्यों पर फोकस करना होगा,तभी आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। संतान आज आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपकी किसी बात पर झड़प हुई थी,तो वह आपसे माफी मांगने आ सकता है। जीवनसाथी से किए हुए वादे को आज आपको पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज रहेंगे और जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह साथी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे और कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनानी होगी,नहीं तो लोग आपसे आपके अधिकारों को छीनने की पूरी कोशिश करेंगे। आज किसी की तर्क वितर्क भरी बातों से आपको कोई सोच विचार नहीं करना है। किसी विपरीत परिस्थिति में आजाद धैर्य बनाए रखें,यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी मेहनत व सूझबूझ से किसी काम को समय पर पूरा करके देंगे। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको परिवार के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों की आज किसी अन्य विषय के प्रति रुचि जाग सकती है। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यापार में अपने माता पिता से सलाह की आवश्यकता होगी। कोई महत्वपूर्ण काम आज आपके लिए आ सकता है,जिसे आपको समय पर पूरा करना होगा। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई परिजन आज आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आपको अपने किसी मित्र से बचपन के मित्र से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है,जिनकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आपको अपने व्यक्तित को निखारने का पूरा मौका मिलेगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें,नहीं तो उसमें आपको समस्या आ सकती है। आपको अपनी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से अपने अंदर अहंकार की भावना को बिल्कुल पैदा नहीं होने देना है। आपका कोई मित्र आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकता है। आप कोई वाहन चलाते समय सावधानी बरतें,नहीं तो अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या चल रही है,तो आज वह बढ़ सकती है,जिसके लिए आपको डॉक्टर परामर्श लेना होगा। आपको किसी से धन उधार लेने से बचें।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक कार्यों में आज तेजी से सुधार होगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको सभी के प्रति आदर सम्मान बनाए रखना होगा। वरिष्ठ सदस्य आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। आपको शुभ कार्य करने में बिल्कुल देरी नहीं करनी है। आपका कोई मनपसंद काम आज पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहेगा। आवाज अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर परिवार में चल रहे झंझटों से आपको मुक्ति मिलेगी,जिससे आप अपने आपको थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे और अपने रुके हुए काम में पर ध्यान लगाएंगे,लेकिन परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य वाले को रिटायरमेंट मिल सकता है। आपको आज अपने कुछ परिजनों से मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मित्र आज आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको आज किस नए निवेश को बहुत ही सोच विचार कर करना होगा,जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं,उन्हें आज सावधान रहना होगा नहीं तो उनके साथ कोई फ्रॉड कर सकता है। आप कोई किसी मकान दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी वाणी की मधुरता से लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी परंपराओं व संस्कारों पर पूरा बल देंगे। कला कौशल को आज बल मिलेगा। बिजनेस में भी आज आपको अच्छे लाभ प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं,लेकिन आपको आज कोई अपशब्द बोल सकता है। आप सामाजिक क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करके अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपनी कोशिशों को नहीं छोड़ना है। यदि आपने उन्हें छोड़ा नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। आप आज इसी नए पद की प्राप्ति कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने बजट को महत्व दें और अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करें,तभी आप अपने धन की समस्या से बाहर निकल पाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे व दया धर्म के कार्यों में भी पर चढ़कर हिस्सा लेंगे,लेकिन आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है,जिसके बाद अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपको लंबी दूरी पर जाने का मौका मिल सकता है,जिसमें आपको माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें