फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 02 October: कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा अचानक धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 02 Oct 2022 08:01 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आप किसी बैंक,व्यक्ति,संस्था आदि से ऋण लेंगे तो आपको आसानी से मिल जाएगा। घर परिवार में चल रही कड़वाहट को आपको बातचीत के जरिए ही समाप्त करना होगा। यदि आपसे आज कोई गलत बोले तो भी आपको चुप लगाना होगा। सायंकाल का समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोग किसी अच्छे काम को मिलकर प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आप धार्मिक आयोजन में भी अपना आधे से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। संतान व उनके करियर को लेकर आज आप कुछ चिंतित रहेंगे,लेकिन यदि आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करेंगे,तो आपको समस्या का समाधान आसानी से मिल जाएगा। दाम्प्त्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई मित्र आज आपसे उधार मांग सकता है,जिसके लिए आपको उसकी मदद करनी होगी।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग अपने धन को किसी अच्छी योजना में लगाकर अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवाना चाहते हैं,तो उसके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन परेशान रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन की कुछ उलझनों पर बातचीत कर सकते हैं। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसमें आपको आज अपने भाईयों को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आपका कोई बिजनेस पार्टनर आपको गुमराह करने की कोशिश करेगा, जिससे आपको बचना होगा नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के अधिकारों में वृद्धि होने से आज प्रसन्न रहेंगे,लेकिन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अच्छे कामों से अपनी साख चारों ओर फैलाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थी आज अपने गुरुजनों के सलाह मशवरे पर चलकर किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में जीत हासिल कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज किसी अजनबी के कारण कुछ तनाव पनप सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं। आप आज अपने विवेक से निर्णय लेकर अपने सभी शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे। आपके अधिकारी आज आपकी बातों का मान रखेंगे,जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपको अचानक से कोई ऐसा काम आ सकता है,जिसके लिए आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी खोई हुई चीज आपको मिल सकती है,जिससे आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने से उनका व उनके कुल का नाम रोशन होगा। आपका कोई अपना परिचित आज आपको फिर धोखा दे सकता है,इसलिए आपको उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। आपके कुछ पुराने रोग फिर से हरे हो सकते हैं,जो आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। आपको कोई भी ऐसा काम करने से बचना होगा,जो गलत है नहीं तो आपको उसके लिए दंड भी मिल सकता है। आप किसी बड़े फैसले को समझदारी से ले व परिवार में सभी सदस्यों की राय अवश्य लें नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी की मधुरता से आपके आसपास के लोग भी प्रसन्न रहेंगे और आप लोगों से अपने काम भी आसानी से निकलवा पाएंगे। परिवार में लड़ाई झगड़े के समाप्त होने के बाद माहौल खुशनुमा रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से आज आप किसी छोटे-मोटे काम की योजना बना सकते हैं। आप आज धन लाभ होने से प्रसन्न रहेंगे और यदि कोई उधार मांगे,तो उसे बहुत ही सावधानी से दे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगो के लिए कोई बेहतर अवसर आने वाला है। उन्हें काम करने के लिए कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोग अच्छा नाम कमा सकते हैं,लेकिन जो जातक अपने धन को भविष्य के लिए संचय करने की सोच रहे हैं,तो उन्हें परिवार में वरिष्ठ सदस्य से बातचीत करके करना बेहतर रहेगा। आपकी माताजी को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है,जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना है। सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आप अपने विचारों से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपका कोई मामला कानून में लंबित है,तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आपको अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। मित्रों के साथ आप किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप किसी धन संबंधित समस्या से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर व्यस्त रहेंगे और परिवार के सदस्यों की और ध्यान नहीं देंगे,जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपके मन में किसी बात को लेकर भ्रम बना रहेगा जिससे कार्यक्षेत्र में आप लाभ के कई अवसरों को हाथ से गवा देंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोत से आय प्राप्त होती दिख रही है,जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूत होगी लेकिन फिर भी आपको अपने खर्चे बहुत ही सोच विचार कर करने होंगे व एक बजट प्लान करके चलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें