फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 02 May 2022 : मेष, मिथुन और कन्या समेत तीन राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, धन लाभ होने के संकेत

Mon, 02 May 2022 07:08 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कारोबार में निवेश करने वाले लोगों को सोच विचार कर निर्णय करना बेहतर रहेगा। आपके मन में कुछ नए नए आईडिया आएंगे,जिन्हे आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा और आप व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को भी लॉन्च कर सकते हैं,जो आपको भविष्य में भरपूर लाभ देंगे, लेकिन आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे,क्योंकि उसमें अक्समात गिरावट के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कार्य करेंगे,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी,क्योंकि किसी को सरकारी नौकरी या नौकरी में तरक्की जैसी सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप अपनी माताजी स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे,क्योंकि यदि उनको कोई पुराना रोग था,तो वह फिर से ऊभर सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी, क्योंकि कार्यक्षेत्र में भी आपकी बात का मान रखा जाएगा,लेकिन कारोबार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे फिर भी वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं व रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको अनावश्यक खर्चों को करने से बचना होगा,क्योंकि वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आपको उसका निदान भी मिलेगा। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर अपनी शिक्षा की ओर ध्यान देना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आज घर से बाहर जाने की कोई योजना बनाएं,तो उसमें बुजुर्ग सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपकी आज अपने किसी परिजन से बातचीत करते समय वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है,जो आपके लिए परेशानी भरी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आज चिंतित रहेंगे। परिवार में यदि किसी के विवाह की बातचीत चलेगी,तो आपको उसमें तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा, क्योंकि आपका कोई परिजन आपकी बात का बुरा मान सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ पिछली गलतियों के लिए माफी मांगनी पड सकती हैं,जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप आपने घर पूजा पाठ का आयोजन भी करा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके किए गए निवेश से आपको लाभ होगा और प्रेम जीवन जी रहे लोग अपनी प्रिया के लिए कोई सरप्राइस गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। यदि आप अपने किसी पुराने मित्र से मिले,तो उसमें गढे मुर्दे ना उखाडे़ं,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका लम्बे समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।  पिताजी से अपनी समस्याओं को साझा करेंगे,जिनको लेकर आप परेशान थे और उनका हल भी खोजेंगे। स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट हो,तो उसे योग व व्यायाम से दूर करने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अचानक से व्यापार में धन लाभ हो सकता है,जिसे देखकर आप आश्चर्यचकित होंगे,लेकिन कार्य क्षेत्र में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा,क्योंकि आपके हाथ कई काम एक साथ लगने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है,लेकिन आपको एकाग्र होकर यह सोचना होगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। यदि आज कोई ऐसी बात हो,जिस पर आपको क्रोध आए तो आपको उसे करने से बचना होगा। आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आय में वृद्धि का दिन रहेगा,लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देना होगा। यदि आपने सिर्फ काम पर ही ध्यान दिया,तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। रुपए पैसे का लेनदेन आप अपने भाइयों की सलाह मशवरे से करें,तो बेहतर रहेगा,लेकिन व्यापार कर रहे लोग यदि किसी से कर्ज अथवा बैंक से लोन लेना चाहते हैं,तो वह उनको आसानी से मिल जाएगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन समाज में आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने भी जा सकते हैं,जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है,तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपकी किसी ऐसे परिजन से मुलाकात होगी, जिनसे आपको कोई अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपको अपने रुके हुए लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा,नहीं तो वह बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा जिसे देखकर आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी अथवा अपनी संतान को शॉपिंग पर भी लेकर जा सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में अपने कुछ ऐसे मित्रों से सावधान रहना होगा जो आपके मित्र के रूप में शत्रु होंगे और वह आपको विश्वासघात पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को प्रपोज नहीं किया है तो वह कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन माता जी को आप मंदिर आदि के दर्शन कराने लेकर जा सकते हैं।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है,जिसे देखकर आपको हैरानी होगी,लेकिन यदि आपने भी किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसमें आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आप परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी कर सकते हैं। कारोबार में निवेश करने वालों के लिए दिन अति उत्तम है,इसलिए दिल खोलकर निवेश करें, इसका भरपूर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के परीक्षा में सकारात्मक परिणाम आएंगे।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय को सावधानी से लेने की जरूरत है। यदि आज आप किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं,तो उसमें आपको जरूरी कागजातों को सावधानी से जांचना होगा।  व्यवसाय में आज आपको छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है,लेकिन यदि समय पर सही निर्णय को नहीं लिया तो कोई भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने के कारण आप परेशान रहेंगे व भागदौड़ में लगे रहेंगे और जिसमें आपका धन भी व्यय होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय रहेगा,क्योंकि आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी जमीन अथवा बने हुए मकान को लेने का प्लान बना रहे हैं,तो आपका वह सपना पूरा होगा। प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से तरक्की मिलती दिख रही है,लेकिन जो लोग कारोबार करते हैं,उन्हें आज धन का लेनदेन सावधानी से करना होगा। आप किसी भी नए अथवा जरूरी कार्य को करने से पहले माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें