फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 मार्च राशिफल: होलिका दहन के दिन इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, होगा धन-लाभ

Mon, 09 Mar 2020 06:24 PM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
Daily Horoscope, March 9: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन पूर्णिमा तिथि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र है। दिन सोमवार है और चंद्रमा सिंह राशि में स्थित है। आज होलिका दहन भी है जो कि धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण पर्व है।  
 


पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 9 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि  (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन बाद बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी जिससे मन करेगा कि नौकरी बदलनी चाहिये।  व्यापार में उत्तम धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आप आज  रोमांटिक मूड में रहेंगे और अपने प्रिय के साथ सुखी भविष्य के सपने सजाएंगे।दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहने की स्थिति बनेगी कार्य में सफलता अर्जित करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। किसी वरिष्ठ  की सलाह आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी और आप खुशी-खुशी आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार में सुख मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग भी आपको मदद देगा जिससे काम के सिलसिले में बढ़िया अवसर मिलेंगे। अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार ही आपकी सफलता का मार्ग बनेगा।  शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है लेकिन अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है।

4 of 13
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी और जीवनसाथी से रिश्ते बढ़िया बनेंगे। आपको अपने और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कई कामों को करने का मन करेगा, जिससे मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी और कहीं यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। सामान्य तौर पर धन प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • आपके लिए दिल सामान्य रहेगा अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा नहीं तो परेशान हो सकते हैं आपकी इनकम भी थोड़ी बढ़ेगी किसी वजह से आज आपको धन प्राप्ति हो सकती है जिसके अपने उम्मीद ना की हो इससे बचत भी होगी  परिवार पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च करेंगे  काम के सिलसिले में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी कार्यकुशलता के चलते उन्हें नियंत्रण में रखने में कामयाब होंगे प्रेम जीवन में दिन खुशनुमा रहेगा और दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • आज का दिन अच्छा रहेगा। आज हज काम को मजबूती से करेंगे। मन हर्षित होगा क्योंकि कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के बारे में विचार करेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा और एक दूसरे को समझने में आसानी होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप किसी चुनौती से नहीं घबराएंगे। यदि आप जॉब करते हैं तो आज आपको बढ़िया नतीजे हासिल होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा परिवार का माहौल आपको परेशानी देगा जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा लेकिन संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे जिससे आपको थोड़ी खुशी भी होगी।  प्रेम जीवन में आज का दिन बढ़िया रहने वाला है और अपने प्रिय से बात करने का और  अपना प्यार जताने का मौका मिलेगा। इनकम में गिरावट हो सकती है लेकिन आपके काम की तारीफ होगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

8 of 13
तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपकी इनकम भी बढ़ेगी। परिवार का माहौल खुशी देगा और लोग एक दूसरे का ध्यान रखेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनका प्रिय उन्हें अपनी मीठी बातों से खुश रखेगा।  शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के छोटे लोगों का स्वास्थ्य चिंता दे सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपना ध्यान अपने काम और अपने साथ काम करने वालों पर बनाए रखें।

9 of 13
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आप को ध्यान पूर्वक काम करना पड़ेगा तभी सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनने से मन हर्षित होगा। परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे। रिश्तो में अपनापन बढ़ेगा। धन संबंधित लाभ होने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

10 of 13
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सोने पर सुहागा जै आहोगा। आपके रुके हुए काम बनेंगे, जिससे आपका मन भी हर्षित होगा और आपको इनकम भी प्राप्त होगी। परिवार के लोगों से अच्छा व्यवहार जरूर करें। भोजन का और खान-पान का ध्यान रखें नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में आज का दिन सामान्य रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। विशेष रूप से आपके प्रिय का मूड आज कभी अच्छा कभी बुरा स्थिति में हो सकता है।

11 of 13
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर कहा जा सकता है। आप बीमार पड़ सकते हैं इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। इससे मानसिक दबाव भी आप पर होगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आज धन निवेश करने के लिए भी बढ़िया दिन है। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवन साथी कोई अच्छी बात करेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

12 of 13
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आप खूब मेहनत करेंगे जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और कुछ नए मौके भी आपके हाथ लग सकते हैं जिससे भविष्य में आप को फायदा होगा। आपके प्रेम जीवन में आपको सुख मिलेगा और जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्य जीवन भी आज प्रेम से भरा रहेगा। परिवार का माहौल भी आपको सुख देगा और आप मजबूती से हर काम को करेंगे जिससे सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन उतार-चढ़ाव से बढ़िया भरा रहेगा। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा नहीं तो दिक्कत आ सकती है। आपके विरोधी मजबूत होंगे। भाग्य का थोड़ा साथ मिलेगा जिससे कुछ काम बन जाएंगे और आपके जीवन में धन की आवक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिससे बीमार पड़ सकते हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अपने जीवन साथी के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन की गांठे खुलेंगी और रिश्ता सुधरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें