फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 जुलाई राशिफल: गुरुवार को ये छह राशि वाले जीतेंगे किस्मत की बाजी, बन रहे हैं प्रबल योग

Thu, 09 Jul 2020 10:23 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, July 9, 2020
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 9 जुलाई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने खाने पीने पर ध्यान देना होगा क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। भाग्य का साथ ना मिलने से कामों में विलंब होगा। काम के सिलसिले में आपका मन कम लगेगा जिससे आपके काम पर बुरा असर पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी और प्रेम जीवन में राहत भरा दिन रहने की संभावना है। शादीशुदा जात को के दांपत्य जीवन में खुशी के पल आएंगे और व्यापार के माध्यम से आपको थोड़ा लाभ हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। जिस काम को भी आप करने की सोचेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे और उससे आप को फायदा होगा। भाग्य का सितारा आज मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज समस्या का किसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा करना फायदेमंद रहेगा। काम के सिलसिले में ट्रांसफर के योग बनेंगे। शादीशुदा जातकों को अपने दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। यदि किसी प्रेम संबंध में हैं तो आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा और वे अच्छे पल बिताएंगे। परिवार का माहौल तनावपूर्ण होगा जिससे लोगों में तालमेल की कमी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रह सकता है। अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। स्वास्थ्य कमजोर रहने से आज के दिन काफी मशक्कत करनी पड़ेगी और काम के सिलसिले में भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा और आज का दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि आपके प्रिय से संबंध बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम फल देने वाला रहेगा। काम के सिलसिले में अधिक मेहनत करने का समय है। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खुशी आएगी। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं उनके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव भरा दिन रहने वाला है। आप अपने विरोधियों से सावधान रहने से आपका दिन सही जाएगा लेकिन आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर हो सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। प्रिय के साथ पूरा वक्त बिताने का मौका मिलेगा, जिससे दिन खुशनुमा बीतेगा। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल काफी बढ़िया रहने वाला है और अपने परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में भी प्रिय के साथ वक्त बिताने के अच्छे मौके आएंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, जिससे आप थोड़े से तनाव में भी होंगे। अपने साथ काम करने वालों से आपको फायदा होगा और वे आपके काम में आपकी मदद करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन बढ़िया रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी और आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी और परिवार का सहयोग आपको प्राप्त होगा। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी और आप बीमार पड़ सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन चिंतित रहेगा। वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। यात्रा करना अच्छा नहीं है इसलिए टालने का प्रयास करें। घर के छोटों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके काफी खर्चे भी होंगे। दांपत्य जीवन में अच्छा दिन रहेगा और जीवन साथी को खुश रखने का प्रयास करेंगे। उन्हें किसी पार्टी में ले जा सकते हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा और अपने प्रिय को कोई भेंट दे सकते हैं। काम के सिलसिले में  आपको कुछ दिक्कतें होंगी और आप अपने काम से जी चुराएंगे। इसलिए ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। आज के दिन काम के सिलसिले में आपको मजबूत सफलता मिलने के योग हैं। आप की छवि भी मजबूत होगी।आपके जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। फिर भी आप दिल खोलकर खर्च करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपके भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। इसकी वजह से आपको हर काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में स्थितियां ठीक रहेंगी। आपको प्रेम जीवन में भी अच्छा दिन बीतेगा। अपने प्रिय को खुश रखने का पूरा प्रयास करेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में थोड़ी चुनौतियां रहने वाली हैं। खर्चों में कमी आएगी जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें