दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आप आज कुछ नया करने का दिमाग लगाएंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन फिर भी आपके आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है, बस लोगों से अच्छा बर्ताव करें। शादीशुदा जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने दिन को परिवार वालों के साथ बिताना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आप आज का दिन काफी खुलकर जीएंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी और आपकी कुछ इच्छाएं पूरी होंगी। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। खुद को खुश रखने की कोशिश करेंगे। कुछ अच्छा खाएंगे और परिवार में समय बिताएंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। शादीशुदा जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी।
4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम के साथ-साथ इनकम को भी मजबूत बनाने का कोई ना कोई अच्छा तरीका आपकी समझ में आएगा और उसके अनुसार आप खुद को ढालने की कोशिश करेंगे। गृहस्थ जीवन शानदार रहेगा। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को उम्मीदों से भरा दिन बनाएंगे और अपने प्रिय से खुलकर बातें करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप पूरी तन्मयता और खुशी के साथ बिताएंगे। काम के सिलसिले में नतीजे अच्छे होंगे और आपको खुशी देंगे। इनकम अच्छी रहेगी। खर्चे बहुत बढ़ेंगे लेकिन फिर भी वो खर्चे आपको खुशी देंगे। शादीशुदा जीवन जी रहे लोग आज निराशा महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी का बर्ताव में कुछ कमी आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश रहेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मानसिक तनाव और बिगड़ी सेहत आपको परेशान कर सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रिश्ते में रोमांस का अनुभव होगा और वे अपने प्रिय को खुश रखेंगे और उन्हें कोई बढ़िया गिफ्ट देंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक रहेगा लेकिन जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती ह
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोग अपने एक गृहस्थ जीवन में बिजी रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच समझदारी में गलतफहमी जगह ले सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है, खुद पर भरोसा रखें।
8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विरोधियों पर जीत हासिल करेंगे और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। परिवार में किसी की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में दिन बढ़िया है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। शादीशुदा लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। ससुराल के लोगों से मिलेंगे। वहां कोई फंक्शन अटेंड करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे।
10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। घर में सुख का आनंद अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा प्यार तथा रोमांस से भरपूर रहेगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक विचार मन में आएंगे
11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों से किसी काम के लिए सहायता मांग सकते हैं। इनकम सामान्य रहेगी लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे, थोड़ा ध्यान रखें। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। कई सारी बातें आपके मन में चल रही होंगी जिन्हें अपने जीवन साथी से कहना अच्छा होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन का आनंद लेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है लेकिन विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें, वो चिंता बढ़ाएंगे।
12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा है। इनकम बढ़ने से मन खुश होगा। मनोबल वापस लौट आएगा। सेहत में पहले के मुकाबले थोड़ा सुधार आएगा। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है, खुलकर दिल की बात अपने प्रिय से कहेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिनमान अच्छा है। मन से मजबूत होकर हर काम में आगे बढ़ेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को इंजॉय करेंगे। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आपसी प्रेम भावना के साथ आगे बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।