फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 जुलाई राशिफल: बुधवार को मिलेगा इन छह राशि वालों को सुनहरा मौका, हाथ लगेगी बड़ी सफलता

Wed, 08 Jul 2020 10:54 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
oday Horoscope in Hindi, July 8, 2020
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको अपने कार्यालय में सावधानी बरतनी चाहिए और बहस बाजी को छोड़कर लोगों की राय सुनना पसंद करें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय आपको पसंद करेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में उनका व्यवहार बाधा बन सकता है। अपने काम को लेकर आप काफी आशंकित रह सकते हैं लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह आपका एक डर है। दोपहर बाद स्थिति आपके पक्ष में खड़ी नजर आएंगी और आपकी इनकम भी बढ़ेगी। 

 
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 8 जुलाई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपकी राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय अपने दिल के राज आपके सामने स्पष्ट करेगा। आप भविष्य के लिए किसी बड़ी यात्रा की प्लानिंग करेंगे और अपने मकान या फिर दुकान के कंस्ट्रक्शन का काम भी शुरू करवाने पर विचार कर सकते हैं। आपके मन में अच्छी भावनाएं रहेंगी और काफी हल्का महसूस करेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में स्नेह बढ़ेगा और रोमांस के अवसर आएंगे।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दिन की शुरुआत कुछ कमजोर होगी। प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिलेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। आप मानसिक तनाव से त्रस्त होंगे और सेहत भी थोड़ी कमजोर हो सकती है लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपको काफी अच्छा महसूस होने लगेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी इनकम बहुत अच्छी रहेगी और जो लोग सरकारी क्षेत्र में हैं, उन्हें बहुत अच्छा बेनिफिट मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन दोपहर बाद आप चिंताओं में घिर जाएंगे और स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। यदि आप यदि शादीशुदा हैं तो जीवन साथी की बिगड़ती हुई सेहत आपकी परेशानी को बढ़ा सकती है।शारीरिक कमजोरी आपको थकान का अनुभव कराएगी। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है लेकिन अपने पार्टनर से झगड़ा करने से बचें। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांस के लिए जाना जाएगा। काम के सिलसिले में आप की तूती बोलेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आप के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। कामों में सफलता मिलेगी और परिवार की उन्नति के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आपको समाज में मान सम्मान मिलेगा और किसी धार्मिक काम में आपके योगदान के लिए आप पुरस्कृत करने का विचार किया जा सकता है। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को निराशा से मुक्ति मिलेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें नौतियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आपके लिये आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। कामों में अड़चन आने से आप काफी असहज महसूस करेंगे और इससे आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। काम के सिलसिले में आपका तेज दिमाग आपका मुख्य हथियार बनेगा और इसके दम पर आप अपने कामों को आसानी से निपटा लेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी की सलाह से काम करना चाहिए। आपका ध्यान अपने जीवनसाथी पर होगा और उनका पूरा ध्यान रखेंगे। सफल जीवन का आनंद लेंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज झगड़े से बचना चाहिए।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।आप अपने घर परिवार के बारे में बहुत सोच विचार करेंगे। काम के सिलसिले में आप थोड़े से आलसी हो सकते हैं। अपनी संतान को स्नेह देंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियां नियंत्रण में आएंगी और आप दोनों के बीच चली आ रही समस्याओं में कमी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी क्रिएटिविटी उन्हें इंप्रेस करने में बड़ा योगदान देगी। परिवार के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। उनसे बहस बाजी ना करें, उनकी सुनें भी। 

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। इनकम सामान्य रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा लेकिन कोई सरकारी फॉर्म भर सकते हैं। परिवार के छोटो में आपसी लड़ाई की संभावना है। ऐसी स्थिति में आपको बीच बचाव करना चाहिए। आप अपने घर परिवार में रच बस जाएंगे और आपको महसूस होगा कि परिवार में कहां-कहां आपको ज्यादा ध्यान देना है। घरेलू खर्च भी करेंगे। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको नौकरी में काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार वृद्धि को प्राप्त होगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी और जो शादीशुदा जीवन में हैं, उन्हें भी आज बेहतरीन नतीजे मिलेंगे।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। आपकी सूझबूझ और कार्यकुशलता आपके काम आएगी। प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप किसी यात्रा पर जाने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी सेहत में आज कुछ गिरावट देखी जा सकती है। अपने भोजन पर ध्यान दें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपको एक संतुष्टि महसूस होगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन खुद पर ध्यान देने में बीतेगा। प्रेम जीवन में आज रोमांस के अवसर आएंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को प्राथमिकता देंगे और उसके लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। काम के सिलसिले में आपको कई बेहतरीन नतीजे मिलेंगे और आप नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। इस दिशा में प्रयास कारगर साबित होंगे। आपके परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा और आपकी इनकम सामान्य रहेगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन तनाव से मुक्ति पाने के लिए आपके प्रयासों को सफल बनाएगा। दोपहर बाद स्थितियों में परिवर्तन आएगा और आप खुद पर अधिक विश्वास करेंगे। वैवाहिक जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अच्छे समय की अनुभूति होगी। अपने प्रिय को प्रसन्न रखने के लिए उनसे फोन पर बातचीत करते रहें। आपके आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख मिलेगा। घर में मनोरंजन में समय बिताएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ेगी और उससे आपको खुशियां मिलेंगी लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो जाएगा और आप जी भर कर खर्च करना चाहेंगे, इसलिए थोड़ी सावधानी जरूर रखें। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन में कुछ समस्या बनी रहेगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें