फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 जुलाई राशिफल: मंगलवार को ग्रह-नक्षत्र देंगे इन चार वालों का साथ, भाग्योदय के बन रहे हैं योग

Tue, 07 Jul 2020 09:40 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, July 7, 2020
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 7 जुलाई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे आप काफी व्यस्त भी रहेंगे। गृहस्थ जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन की प्राप्ति होगी। बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका दिन काफी बेहतर जाएगा। स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। अटके हुए काम आज बनेंगे। परिवार का वातावरण काफी बेहतर रहेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए बेहतर रहेगा। आज किसी धार्मिक गुरु या ज्ञानी पुरुष से आपकी भेंट हो सकती है, जो आपकी काफी मदद करेंगे। उनका मार्गदर्शन आपके काम आएगा। कार्य के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुछ लोगों का ट्रांसफर भी संभावित है।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अचानक से पैसों की प्राप्ति करा सकता है। गृहस्थ जीवन के लिहाज से भी दिन काफी अनुकूल रहेगा। जो तनाव की स्थिति आ चली आ रही थी, उससे आज मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा।काम के सिलसिले में किए गए प्रयासों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका मनोबल थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आपके कुछ काम जरूर हो जाएंगे।पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है। 
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आपके लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। व्पायार में उत्तम सफलता के योग बनेंगे। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आप अपने जीवन साथी पर अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे, जो उन्हें प्रसन्नता देगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा और आपको मिले जुले फल मिलेंगे। बेहतर यही होगा कि अपने प्रिय से आज कोई कुटिल बात ना करें। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा और आपको मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आपके लिए आज का दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। आपका गृहस्थ जीवन आज काफी बेहतर तरीके से चलेगा, जिससे आप खुश रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपके प्रिय के व्यवहार में धार्मिकता बढ़ेगी। काम के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलनेे की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी, लेकिन अचानक से आपको जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है या फिर किसी प्रकार का शारीरिक दर्द परेशान कर सकता है। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको लाभ होगा। 
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए परेशानी जनक हो सकता है। आपके परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। शादीशुदा लोगों को गृहस्थ जीवन में बढ़िया नतीजे मिलेंगे और जीवन साथी आपके परिवार के प्रति सभी जिम्मेदारी उठाएगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा और आपका प्रिय आपसे कोई ऐसी बात कह सकता है जो आपको बुरी लग सकती है।  

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन मिला जुला असर लेकर आएगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आपका प्रिय आपको अपने दिल का हाल  सुनाएगा। आपका पूरा ध्यान आपके परिवार पर रहेगा। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके काम को तारीफ भी मिलेगी। 

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा।गृहस्थ जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत बिगड़ सकती है। अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें। काम के सिलसिले में अपने साथ काम करने वालों के साथ आपकी झड़प हो सकती है और इससे काम बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। यकायक से आपके पास आज धन आ सकता है। 

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आपकी राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला असर देगा। शादीशुदा जातकों को अपने गृहस्थ जीवन में अच्छे अनुभव होंगे और आपका जीवन साथी कुछ अच्छी बातें करेगा जिनसे आपको काफी खुशी मिलेगी और आप यह भी समझेंगे कि वह आपको काफी महत्व देते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए प्यार का भाव महसूस कर सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम में वृद्धि के भी योग बनेंगे, जिससे आपको अधिक समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आज आपको पसीना बहाना पड़ेगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन कुछ कमजोर रह सकता है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए आज काफी अच्छा समय रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा और स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धार्मिक कामों पर खुलकर खर्धच करेंगे। आज आप परिवार के विषय में कुछ बड़ा निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन फायदेमंद रहेगा। 

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा और उन्हें प्रेम की प्राप्ति होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। आपके खर्चों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होगी। धन का निवेश करने से बचना ही बढ़िया होगा। काम के सिलसिले में दिन बढ़िया रहेगा और आपकी मेहनत आपके लिए फल लेकर आएगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा और आपको खुशी देगा। 
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। आपको पैसों का लाभ होगा। खर्चों में कमी आएगी। भाग्य का आपको साथ मिलेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आप अच्छे कामों पर खर्चा करेंगे लेकिन वह ज्यादा नहीं होगा। परिवार का माहौल कुछ परेशानी वाला रहेगा। काम के सिलसिले में बढ़िया नतीजे मिलेंगे और आपके काम की तारीफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें