फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

07 जनवरी का राशिफल: जानें मंगलवार के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे

Tue, 07 Jan 2020 09:54 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग पौष माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और कृत्तिका नक्षत्र है। चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है।

पढ़ें 7 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज आपके खर्चों में कमी आएगी और आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन संचित कर पाने में सफल होंगे। परिवार संघ उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याएं रह सकती हैं जिनके प्रति किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। दांपत्य जीवन में दिन बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कार्य क्षेत्र से लेकर निजी जीवन तक आज कोई भी चुनौती आपके सामने टिक नहीं पाएगी। आप मानसिक मजबूती से डटे रहेंगे जिससे हर क्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। संतान से अच्छे समाचार मिलने की संभावना होगी। यदि आप किसी लव रिलेशनशिप में है तो दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा और अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के मौके मिलेंगे।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए काफी अनुकूल है। खर्चा थोड़ी अधिक रहेंगे लेकिन फिर भी आमदनी बेहतर रहने से आपका दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आपके कुछ अपने लोग आपका विरोध कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। जहां एक और आमदनी में बढ़ोतरी होगी। वहीं अपनों का प्यार मिलेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें सुख मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन कार्य क्षेत्र में बेहतरीन दिन है लेकिन आपके प्रेम जीवन के लिए कमजोर रहेगा। अपना ध्यान काम पर रखें और आपके परिवार को भी आज आपकी जरूरत पड़ सकती है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करेंगे तो आपको आमदनी के नए रास्ते नजर आएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
परिवार में किसी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। हालांकि माताजी से आपको सुख मिलेगा और पिताजी का स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। किसी भविष्य की यात्रा की प्लानिंग करेंगे। इतना ही नहीं आमदनी में बढोत्तरी के दिशा में आपके प्रयास सफल होंगे और आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी मिलेगी। समाज का साथ मिलेगा कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। किसी महिला सहकर्मी से रुखा व्यवहार आपको परेशानी में डाल सकता है। अचानक से आमदनी मिलने की संभावना रहेगी, लेकिन कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
रुके हुए कार्य गति पकड़ने से मानसिक प्रसन्नता होगी। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी व्यापार के सिलसिले में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अपने व्यापार को विस्तार देने की दिशा में नया प्रयास करेंगे। अपने बिजनेस पार्टनर से रिलेशन अच्छा रहेगा। यदि आप जॉब करते हैं तो आपको आपकी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज आपको अपने बड़े हुए खर्चों से मुक्ति मिलेगी। हालांकि किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिससे मानसिक रूप से थोड़ा कष्ट होगा और आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दिन ध्यान से चलने का है। आपके विरोधी प्रबल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन से आपको खुशी मिलेगी और आपकी संतान कुछ ऐसा काम कर सकती है जिससे आपको संतुष्टि का अहसास होगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन आपकी आमदनी और आपके प्रेम जीवन के लिए काफी बेहतर रहने वाला है। आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे जैसे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपके परिवार से कोई विदेश जाने की बात कर सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी आमदनी बढ़ेगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज परिवार और कारोबार में अच्छा तालमेल रहेगा जैसे आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बिजनेस में आज का दिन आगे बढ़ने का दिन है। कोई भी नई शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही साथ अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार आप को आगे ले जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध बेहतर बने हुए हैं तो उनसे भी आपको आज अच्छे परिणाम की उम्मीद करनी चाहिए। दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यात्राओं का आज अच्छा परिणाम मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अधिक फोकस करने का दिन है जो आपके लिए आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं रहेगी इसलिए समय रहते डॉक्टर को दिखाएं और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें