फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 7 August 2020: शुक्रवार को खुलेगा इन पांच राशि वालों के किस्मत का ताला

Fri, 07 Aug 2020 05:27 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 7 August, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपके खर्चे ज्यादा होंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी जिससे आप बैलेंस रख पाएंगे। धार्मिक कामों में खूब मन लगेगा और किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं। आज आप खूब मेहनत करेंगे और अपने बॉस की प्रशंसा पाएंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में भी रोमांस और प्रेम के अवसर आएंगे।

विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपके कई काम बनेंगे जिससे आपका मन खुश रहेगा। इनकम बढ़ेगी और नए नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आज किसी शादी या पार्टी में जा सकते हैं। आपके प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रिय से प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या होगी। ससुराल पक्ष के लोगों से दिक्कत हो सकती है। काम के सिलसिले में नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार करना भी जरूरी होगा, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खानपान पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में तनाव के साथ-साथ समझदारी भी दिखाई देगी इसलिए सोच समझकर ही आगे बढ़ें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए उन्हें अपने प्रिय को नाराज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। आप काफी खुश भी रहेंगे और हर काम को जिंदादिली से करेंगे लेकिन सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने शत्रुओं से जीतेंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा और अपनी मेहनत को जारी रखें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात पर विचार विमर्श कर सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आपके लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपके मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी और खर्चों में भी अधिकता रहने से मन दुखी रहेगा। आपके ऊपर आर्थिक दबाव बढ़ेगा तथा कार्यों में कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलने की संभावना होगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी वाद विवाद में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव भरा दिन रहने वाला है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मन से खुश होंगे और आपके दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम बढ़ेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंग। आप अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में कामयाब रहेंगे।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन आंशिक फलदायक रहेगा। आज आप मानसिक तनाव में रहेंगे और आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। इसकी वजह से आपका काफी धन खर्च होगा जिससे आप एक दबाव महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बन सकती है। परिवार से दूर ही रहेंगे क्योंकि कामों में व्यस्तता अधिक होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलने का है क्योंकि एक दूसरे से टकराव हो सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके प्रेम जीवन में खुशी भरे पल आएंगे और अपने प्रिय के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को जाहिर करेंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा जिससे आपको आपको आत्मबल मिलेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में दिन बहुत बढ़िया रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने परिवार में वक्त बिताएंगे। परिवार के लोगों से आपके संबंध बढ़िया बनेंगे। एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना रहेगी। घर में कोई नया वाहन आ सकता है। घर की साफ सफाई और सजावट पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।आपके साथ काम करने वाले आपकी मदद करेंगे। आप कड़वा बोल सकते हैं जिससे आपके दोस्तों को दिक्कत होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। यात्रा में सफलता भी मिलेगी और आपको मजा भी आएगा। किसी नए दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें आज किसी नए व्यक्ति से मिलने की खुशी होगी। प्रेम जीवन में रहने वाले लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय से नजदीकी बढ़ेगी। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन सामान्य रहेगा, फिर भी किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा ना करें। आज आपके खर्चे काफी रहेंगे। काम के सिलसिले में आप सभी के साथ मिलकर काम करेंगे तभी सफलता मिलेगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज किसी पार्टी में शिरकत करेंगे। खर्चे आपके काफी बढ़ेंगे, फिर भी मन खुश रहेगा। अपने तेज दिमाग के बल पर आप कई चुनौतियों का सामना करते हुए जीत हासिल करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी इनकम भी खूब बढ़ेगी। व्यापार में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में भी हल्के-फुल्के तनाव के बावजूद स्थितियां बढ़िया रहेंगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। इच्छापूर्ति होने से मन हर्षित रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने प्रिय से तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां ज्यादा ठीक नहीं है इसलिए थोड़ा ध्यान से रहें। खर्चे काफी बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी साख बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में दिनमान सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें