फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 फरवरी राशिफल: गुरु बदल देंगे इन 3 राशियों की चाल, रहना होगा सावधान

Thu, 06 Feb 2020 09:12 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
6 फरवरी राशिफल
Daily Horoscope, February 6: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।


पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 6 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष राशि 
  • आज के दिन आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। किसी से बिना बात की झड़प हो सकती है। परिवार के छोटों से अपने साथ काम करने वाले लोगों से आपके मन में एक साथ कई बातें चल रही होंगी जो आपके मन को परेशान करेंगी। यात्राओं से दूर रहना बेहतर होगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव रहेगा। अपने काम से काम रखना अच्छा रहेगा। धार्मिक आचरण करेंगे। दांपत्य जीवन में अच्छा समय रहेगा परंतु आपका जीवनसाथी कोई ऐसी बात करेगा जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।परिवार का वातावरण परेशानी जनक हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशि 
  • आज आपको अपने धन पर ध्यान देना होगा और साथ ही परिवार पर भी क्योंकि ज्यादा धन के पीछे भागेंगे तो परिवार में दिक्कत आएगी इसलिए दोनों में तालमेल बिठा कर रखें। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार आपको परेशान करेगा। परिवार में भी किसी बात को लेकर बहस बढ़ सकती है। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी इनकम में वृद्धि होगी और प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि 
  • आज आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि मानसिक तनाव तो हावी रहेगा ही स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। काम के सिलसिले में आपके प्रयासों को सफलता हासिल होगी। भाग्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। व्यापारिक यात्रा पर जाने की संभावना है। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन आज ज्यादा बढ़िया नहीं है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि 
  • आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान दिखेंगे और उन्हें नियंत्रण में रखने का आपको कोई उपाय नहीं सूझेगा। फिर भी कोशिश जारी रखें। काम के सिलसिले में आपको सामान्य नतीजे मिलेंगे। नौकरी बदलने की दिशा में प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन प्रभावित होगा।आपका जीवन साथी बीमार हो सकता है। भाग्य थोड़ा कमजोर रहेगा जिससे कड़ी मशक्कत के बाद कुछ नतीजे मिलेंगे। बिना विचारे किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है परंतु परिवार का वातावरण आपके पक्ष में होगा और उन लोगों का आपको साथ मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि 
  • आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए आप अच्छी खासी मेहनत करेंगे जिसके आपको नतीजे भी मिलेंगे। आपकी इनकम में आज थोड़ा इजाफा हो सकता है। अपने दिमाग के प्रयोग से आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है जो आने वाले समय में आप को बहुत फायदा पहुंचाए। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी अपने गिले-शिकवे आपसे जाहिर करेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। उनका प्रिय उनसे किसी धार्मिक स्थल पर चलने की मांग कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि 
  • आपको आज अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा नहीं तो नतीजे बिगड़ सकते हैं। आपके बॉस आप से अधिक काम की उम्मीद रखेंगे। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार में कोई पूजा पाठ का शुभ काम हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज निराशा हो सकती है और आपके प्रिय का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, वह बीमार हो सकते हैं। किसी से  लड़ाई झगड़ा ना करना अच्छा होगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है और आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। भाग्य की प्रबलता के कारण व्यापार में अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि 
  • आज आपको नौकरी में बदलाव की संभावना दिखाई दे रही है इसलिए थोड़ा जागरूक रहें। परिवार के बुजुर्गों की सेहत कमजोर रहेगी। आपकी मां जी को कोई दिक्कत हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आपसी लड़ाई झगड़ा मन को खराब कर सकता है। आप धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस दिशा में थोड़ा खर्च भी करेंगे। संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें आज अपनी बात खुलकर कहने का मौका मिलेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि 
  • आपको आज स्वास्थ्य संबंधित कोई बड़ी खबर मिल सकती है इसलिए खास तौर पर अपनी सेहत का ध्यान रखें। काम के सिलसिले में भी नतीजे सामान्य रहेंगे। अपने साथ काम करने वालों से तालमेल बनाकर रखें। किसी दोस्त से लड़ाई झगड़े की संभावना बन रही है इसलिये ध्यान रखें। खर्चे कम होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है और एक दूसरे से प्यार जताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ मायूसी हो सकती है लेकिन संतान सुख मिलेगा। थोड़ा बहुत सुकून जरूर मिलेगा। 

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशि 
  • आज आपको व्यापार के मामले में थोड़ा सचेत रहना चाहिए क्योंकि आपके व्यापार पर किसी तीसरे व्यक्ति की बुरी नजर लग सकती है और आपके अपने बिजनेस पार्टनर से संबंध बिगड़ सकते हैं। यही हाल आपके दांपत्य जीवन का भी है। जीवन साथी के क्रोध को बढ़ाने का काम ना करें बल्कि मामले को सुलझाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। आप अपनी ओर से अच्छा प्रयास करेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान काफी कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशि 
  • आज आपके खर्चों में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी जो आपको परेशान कर के रख देगी। आपका स्वास्थ्य भी पीड़ित चल रहा है इसलिए आपको अपना धन सोच समझकर खर्च करना चाहिए। आज धन निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। हल्की-फुल्की इनकम बढ़ेगी। काम के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है लेकिन फिर भी जीवन साथी से कुछ अच्छी बातें सुनकर मन हल्का होगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। अपने किसी खास दोस्त से अपने मन की बात करेंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि 
  • आज के दिन को अच्छा बनाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कभी आपको आपके प्रिय से प्रेम महसूस होगा और कभी उनसे झड़प भी हो सकती है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज मिले-जुले अनुभव होंगे। संतान से कुछ ऐसी बात पता लगेगी जिसे सुनकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। परिवार का माहौल ठीक ठीक-ठाक रहेगा। काम के सिलसिले में आप की पकड़ मजबूत होगी और आप अच्छा काम करेंगे। आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे। कार्य थोड़े अधिक होंगे जिन पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि
  • आप आज अपने परिवार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिससे आपको मानसिक परेशानी रहेगी परन्तु कार्य के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी मेहनत जारी रहेगी और आप अपने काम में महारत हासिल करेंगे लेकिन आपके बॉस से आपकी झड़प हो सकती है। आज खर्चे अधिक रहेंगे। भाग्य भी थोड़ा साथ देगा जिसकी वजह से कुछ लाभ जरूर होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन में समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें